India News (इंडिया न्यूज़), Asia Cup India vs Sri Lanka 2023 Live: एशिया कप के 16वें संस्करण के सुपर-4 के अपने दूसरे मुकाबले में आज भारत और श्रीलंका आमने-सामने हैं। मैच कोलंबो के प्रेमदास स्टेडियम में खेला जा रहा है।भारत ने टॉस जीत पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 49.1 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 213 रन बनाए। अब श्रीलंका को जीत के लिए 50 ओवर में 214 रन बनाने होंगे। भारतीय टीम में एक बदलाव किया गया है। शार्दुल ठाकूर की जगह अक्षर पटेल को मौका मिला है। वहीं श्रीलंका की प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
10:54 PM, 12-SEP-2023
भारत ने श्रीलंका को 41 रनों से हराया
भारत ने श्रीलंका को रोमांचक मुकाबले में 41 रनों से हराया,
10:50 PM, 12-SEP-2023
श्रीलंका को लगा आठवां झटका
श्रीलंका को लगा आठवां झटका, महीश तीक्ष्णा 2 रन के स्कोर पर लौटे पवेलियन
10:33 PM, 12-SEP-2023
श्रीलंका का सातवां विकेट गिरा
श्रीलंका टीम को धनंजय डी सिल्वा के रुप में सातवां झटका लगा, धनंजय 41 रन बनाकर पवेलियन लौटे
09:35 PM, 12-SEP-2023
श्रीलंका का छठा विकेट गिरा
26वें ओवर के पहले गेंद पर श्रीलंका का छठा विकेट गिरा। रवींद्र जडेजा के गेंद पर स्लिप में रोहीत शर्मा ने दसून शनाका का कैच पकड़ा। शनाका 9 रन बनाकर आउट हुए।
09:14 PM, 12-SEP-2023
श्रीलंका का पांचवा विकेट गिरा
बीसवें ओवर के दुसरे गेंद पर श्रीलंका का पांचवा विकेट गिरा। कुलदीप यादव ने चरिथ असालंका को के एल राहुल के होंथो कैच कराया। चरिथ असालंका ने 22 रन बनाकर आउट हुए।
09:07 PM, 12-SEP-2023
श्रीलंका का चौथा विकेट गिरा
18वें ओवर के तीसरे गेंद पर श्रीलंका का चौथा विकेट गिरा। कुलदीप यादव ने सदीरा समरविक्रमा को बोल्ड किया। सदीरा समरविक्रमा 17 रन बनाकर आउट हुए।
08:10 PM, 12-SEP-2023
श्रीलंका का तीसरा विकेट गिरा
आठवें ओवर के पहली बॉल श्रीलंका का तीसरा विकेट गिरा। इस बार मोहम्मद सिराज ने दिमुथ करुणारत्ने का विकेट अपने नाम किया। दिमुथ करुणारत्ने 2 रन बनाकर आउट हो गए।
08:10 PM, 12-SEP-2023
श्रीलंका का दूसरा विकेट गिरा
श्रीलंका का का दूसरा विकेट सातवें ओवर के चौथे गेंद पर 25 रन के स्कोर पर गिरा। कुसल मेंडिस 15 रन बनाकर जसप्रीत बुमराह के सलोवर गेंद पर सुर्य कुमार के हाथों में कैच मार बैठे।
07:48 PM, 12-SEP-2023
श्रीलंका का पहला विकेट गिरा
श्रीलंका का का पहला विकेट तीसरे ओवर में 7 रन के स्कोर पर गिरा। पथुम निसांका 6 रन बनाकर जसप्रीत बुमराह के गेंद पर विकेट के पिछे पकडें गए।
07:27 PM, 12-SEP-2023
भारत ने श्रीलंका को दिया 214 रन का लक्ष्य
टॉस जीत पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुवात अच्छी रही। भारतीय टीम के कप्तान रोहीत शर्मा ने भारतीय टीम को तेज शुरुवात दी। पहले पावर प्ले तक भारत का स्कोर बीना किसी नुकसान के 65 रन था। फिर 12वें ओवर में श्रीलंका के 20 साल के स्पिनर डुनिथ वेलालगे आए। डुनिथ वेलालगे ने अपने पहले ओवर के पहली बॉल पर भारतीय सेट ओपनर शुभमन गिल को आउट किया। यहीं से खेल पूरी तरीके से बदल गया। इसके बाद यह गेंदबाज रुका नहीं और 14वें ओवर के पांचवे बॉल पर भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को 3 रन पर चलता किया।
इसके बाद 16वें ओवर के पहली बॉल पर अर्धशतक बना चुके और शानदार फार्म में नजर आ रहे भारतीय कप्तान रोहीत शर्मा को आउट किया। रोहित शर्मा 53 रन बनाकर आउट किया। इसके बाद के एल राहुल और इशान किशन के बीच 63 रन की साझेदारी हुई। इस साझेदारी को भी डुनिथ वेलालगे ने ही तोड़ा उन्होने तीसवें ओवर के आखिरी बल पर के एल राहुल को 39 रन पर आउट किया।
वहीं 35वें ओवर के दूसरे बॉल पर श्रीलंका के एक और स्पीनर चरिथ असालंका ने लिया। इशान किशन 33 रन बनाकर आउट हो गए। असालंका ने उसी ओवर के अंतिम बॉल पर हार्दीक पांड्या को आउट किया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए रवींद्र जडेजा भी कुछ खास नहीं कर पाए और भारतीय बल्लेबाज 4 रन बनाकर आउट हो गए है। वहीं जसप्रीत बुमराह 5 रन बनाकर आउट हो गए। जसप्रीत बुमराह का विकेट 43वें ओवर के पहले गेंद पर गया था। वही 23वें ओवर के दूसरे गेंद पर चरिथ असालंका ने कुलदीप का विकेट लिया। इसके बाद कुछ देर के लिए बारिश की वजह से मैच को रोकना पड़ा।
बारिश रुकने के बाद अक्षर पटेल और सिराज दूबारा क्रिज पर आए दोनों ने 27 रन की साझेदारी की। 50वें ओवर की पहली गेंद पर अक्षर ने बड़ी शॉट लगाने की कोशीश की लेकिन वो कैच हो गए।
श्रीलंका के लिए सबसे ज्यादा विकेट डुनिथ वेलालगे ने लिए डुनिथ वेलालगे ने 10 ओवर में 40 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किया। वहीं चरिथ असालंका ने 9 ओवर में 18 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किया। महीश तीक्ष्णा ने भी एक विकेट अपने नाम किया।
07:17 PM, 12-SEP-2023
दूबारा मैच शुरु
बारिश रुकने के बाद दूबारा मैच शुरु हो गया है। क्रिज पर सिराज और अक्षर मौजुद हैं।
06:25 PM, 12-SEP-2023
बारिश की वजह से रुका खेल
बारिश की वजह से खेल को रोकना पड़ा है। 9 विकेट के बाद भारत का स्कोर 197/9 है।
06:04 PM, 12-SEP-2023
भारत का नौवां विकेट गिरा
भारत का नौवां विकेट गिर चुका है। लगातार दुसरी बॉल पर चरिथ असालंका ने कुलदीप का विकेट लिया।
06:00 PM, 12-SEP-2023
भारत का आठंवा विकेट गिरा
भारतीय बल्लेबाज जसप्रीत बुमराह 5 रन बनाकर आउट हो गए।
05:48 PM, 12-SEP-2023
भारत का सातंवा विकेट गिरा
भारत का सातंवा विकेट गिर चुका है। भारतीय बल्लेबाज रवींद्र जडेजा 4 रन बनाकर आउट हो गए है।
05:32 PM, 12-SEP-2023
भारत का पांचवा विकेट गिरा
भारत के पाचंवे विकेट का पतन हो चुका है। भारतीय सेट बल्लेबाज इशान किशन 33 रन बनाकर आउट हो गए।
05:12 PM, 12-SEP-2023
भारत का चौथा विकेट गिरा
154 रन के स्कोर पर भारतीय टीम का चौथा विकेट गिरा है। लोकेश राहुल 44 गेंद में 39 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। वेलालगे ने अपनी ही गेंद पर उनका कैच पकड़ा। इस मैच में अब तक सभी चार विकेट वेलालगे ने ही लिए हैं।
04:12 PM, 12-SEP-2023
भारत का तीसरा विकेट गिरा
लगातार तीन ओवर में भारत के तीन विकेट गिर चुके हैं। अचानक से श्रीलंका के युवा गेंदबाज डुनिथ वेललेज ने भारतीय टीम को चोरो खाने चित कर दिया है। उन्होनें भारतीय सेट ओपनर रोहित, गिल के साथ कल नाबाद शतक लगाने वाले विराट को भी आउट किया।
04:07 PM, 12-SEP-2023
भारत का दूसरा विकेट गिरा
90 रन के स्कोर पर भारत का दूसरा विकेट गिरा है। विराट कोहली 12 गेंद में तीन रन बनाकर आउट हो चुके हैं। दुनिथ वेलालगे की गेंद पर दसून शनाका ने उनका कैच पकड़ा।
03:55 PM, 12-SEP-2023
भारत का पहला विकेट गिरा
80 रन के स्कोर पर भारत का पहला विकेट गिरा है। शुभमन गिल 25 गेंद में 19 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। दुनिथ वेलालगे ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। अब रोहित शर्मा के साथ विराट कोहली क्रीज पर हैं।
03:33 PM, 12-SEP-2023
भारत का स्कोर 50 के पार
भारत पहले पावरप्ले के बाद बीना किसी नुकसान के 65 रन बना लिया है। रोहित शर्मा 39 और शुभमन गिल 19 रन के स्कोर पर क्रिज पर बने हुए हैं।
03:00 PM, 12-SEP-2023
मैच शुरु हुआ
भारत और श्रीलंका के बीच मैच शुरु हो चुका है। भारतीय ओपनर शुभमन गिल और रोहित शर्मा क्रिज पर हैं।
02:37 PM, 12-SEP-2023
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।
श्रीलंका: पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असालंका, धनंजय डी सिल्वा, दसून शनाका (कप्तान), डुनिथ वेलालगे, महीश तीक्ष्णा, कासुन राजिता, मथीशा पथिराना।
02:32 PM, 12-SEP-2023
भारत ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय टीम एक बदलाव के साथ मैदान में उतरी है। शार्दुल ठाकुर की जगह अक्षर पटेल को टीम में शामिल किया गया है। रोहित ने बताया कि यह पिच कल की तुलना में ज्यादा सूखी हुई दिख रही है। इसी वजह से भारतीय टीम में तीन स्पिन गेंदबाजों को शामिल किया गया है कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा के साथ अक्षर पटेल भी यह मैच खेल रहे हैं। श्रीलंकाई टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
आज भी बारिश का साया
कोलंबो में मंगलवार को बारिश की 84 फीसदी आशंका है। तापमान 24 से 30 डिग्री सेल्सियस तक हो सकता है।
यह भी पढ़ें-
- IND vs PAK: किंग कोहली का कमाल तो कुलदीप ने मचाया धमाल, भारत के सामने बेबस हुआ पाकिस्तान, भारत की ऐतिहासिक जीत के कुछ खास पल
- Ind vs Pak: के एल राहुल और विराट कोहली के 233 रन की साझेदारी ने कई रिकॉर्ड्स किए अपने नाम, जानें