Asian Games 2023 Hockey: एकतरफा मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को 12-0 से हराया, हरमनप्रीत और मनदीप ने लगाई हैट्रिक
Asian Games 2023 Hockey
India News(इंडिया न्यूज), Asian Games 2023: एशियन गेम्स 2023 चीन के होंगजाउ में जारी है। एशियन गेम्स के नौवें दिन हॉकी स्पर्धा में भारतीय पुरुष टीम ने एकतरफा मुकाबले में बांग्लादेश को 12-0 से हरा दिया है। पूल ए में अपने आखिरी मुकाबले में टीम इंडिया ने सोमवार (दो अक्तूबर) को शानदार प्रदर्शन किया। भारत को पूल में लगातार पांचवीं जीत मिली। वह अब तक एक भी मैच नहीं हारा है। इस जीत के साथ ही वह पूल-ए में शीर्ष स्थान पर रहा। टीम इंडिया अब सेमीफाइनल में तीन अक्तूबर को उतरेगी। वहां उसका मुकाबला मेजबान चीन से हो सकता है। भारत ने इस बार अब तक 58 गोल किए हैं और उसके खिलाफ सिर्फ पांच गोल हुए हैं।
भारत की ओर से हरमनप्रीत सिंह (दूसरे,चौथे और 32वें मिनट में), मनदीप सिंह (18, 24 और 46वें मिनट में), ललित उपाध्याय (23वें मिनट में), अमित रोहदास (28वें मिनट में), अभिषेक (41वें और 57वें मिनट में), नीलकांत शर्मा (47वें मिनट में), गुरजंत सिंह (56वें मिनट में) गोल किया।
पहले क्वार्टर का खेल
भारतीय टीम ने शानदार शुरुआत की और कुछ समय बाद ही भारत ने दो पेनल्टी कॉर्नर हासिल किए और ड्रैग फ्लिक में माहिर भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 2,4वें मिनट में गोल दागे। पहले क्वार्टर में भारत ने 2-0 से बढ़त बनाई।
दूसरे क्वार्टर का खेल
दूसरे क्वार्टर में भी भारत ने शानदार प्रर्दश शुरुआत की। 18वें मिनट में मनदीप सिंह ने मैच का पहला फील्ड गोल करके भारत के स्कोर को 3-0 कर दिया। वहीं, 23वें मिनट में ललित उपाध्याय ने फील्ड गोल करते हुए भारत के लिए चौथा गोल किया। इसके अगले ही मिनट में भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला और मनदीप सिंह ने पांचवां गोल दागा। 28वें मिनट में अमित रोहदास ने भारत के लिए पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील किया। भारतीय टीम ने बेहद ही आक्रामक खेल का मुज़ाहिरा किया जिसकी वजह से बांग्लादेश के डिफेंस को काफी संघर्ष करना पड़ा। पहले हाफ के अंत तक भारतीय टीम ने अपनी बढ़त को 6-0 से बरकरार रखा। वहीं बांग्लादेश ने एक भी गोल नहीं किया।
तीसरेक्वार्टर का खेल
तीसरे क्वार्टर में भी भारत ने अपने लय को बरकरार रखा। इस क्वार्टर में भारत ने दो गोल किए। 32वें मिनट में हरमनप्रीत ने पेनल्टी कॉर्नर के जरिए अपना तीसरा गोल दागा। इसके बाद अभिषेक ने गोलकीपर को छकाते हुए गोलकर स्कोर 8-0 कर किया।
चौथेक्वार्टर का खेल
अतिम क्वार्टर में मनदीप ने अपना तीसरा गोल दागा। इसके तुरंत बाद ही नीलकांत शर्मा ने फील्ड गोलकर स्कोर 10-0 कर दिया। फिर गुरजंत सिंह और अभिषेक ने क्रमश: 56 और 57 मिनट में गोल दागे। भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ कुल 12 गोल किया और मुकाबले को 12-0 से अपने नाम कर लिया।
दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है। अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हैं और इंटरनेशनल पॉलिटिक्स और स्पोर्टस पर लिखती हैं।