India News (इंडिया न्यूज़), Asian Games 2023: एशियन गेम्स 2023 में भारत की ओर से कई एशलीट प्लेयर्स हिस्सा ले रहे हैं। इसका आयोजन चीन में किया जा रहा है। भारत ने टूर्नामेंट के पहले हि दिन कमाल का प्रदर्शन करते हुए, अपना खाता खोल लिया है।
इसके अलावा हॉकी में भारतीय टीम ने कमाल की शुरुआत की है। एशियन गेम्स के पहले दिन भारत और उज्बेकिस्तान के बीच हॉकी मैच खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया ने धमाकेदार जीत दर्ज की है।
भारत के लिए 3 खिलाड़ियों ने अपना हैट्रिक गोल दागा
भारत की ओर से फॉरवर्ड खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। टीम इंडिया ने इस मैच में उज्बेकिस्तान को 16-0 के बड़े अंतर से हराया। उज्बेकिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच में टीम इंडिया की ओर से 8 अलग-अलग गोलस्कोरर रहे। जिसमें से भारत के लिए तीन खिलाड़ियों ने अपना हैट्रिक गोल दागा।
भारत के लिए ने दागे गोल
- ललित उपाध्याय (7′, 24′ 37′, 53′)
- वरुण कुमार (12′, 36′, 50′, 52′)
- अभिषेक (17′)
- मनदीप सिंह (18′, 27′, 28 ‘)
- अमित रोहिदास (38′), सुखजीत (42′)
- शमशेर सिंह (43′)
- संजय (57′)
भारत ने हाफ टाइम तक ले ली 7-0 की मजबूत बढ़त
भारत ने दूसरे क्वार्टर में भी अपना दबदबा कायम रखा। अभिषेक और मनदीप सिंह के माध्यम से दो त्वरित फील्ड गोल किए। ललित उपाध्याय ने नजदीक से अपना दूसरा। टीम का पांचवां गोल किया। मनदीप सिंह ने इसके बाद दो मिनट में दो गोल करके अपनी हैट्रिक पूरी की।
भारत ने हाफ टाइम तक 7-0 की मजबूत बढ़त ले ली। ब्रेक के बाद, भारत ने नौ और गोल जोड़े और 16-0 से मैच जीता। भारतीय पुरुष हॉकी टीम का अगला मुकाबला मंगलवार को सिंगापुर से होगा। एशियाई खेल 2023 में पुरुषों का हॉकी टूर्नामेंट भी एक ओलंपिक क्वालीफायर है। जिसमें गोल्ड जीतने वाली टीम पेरिस 2024 के लिए क्वालीफाई कर जाएगी।
भारत ने शुरू से ही अपनाया आक्रामक रवैया
हर पूल से दो टीम सेमीफाइनल में पहुंचेगी। एफआईएच रैंकिंग में तीसरे स्थान पर मौजूद भारत की मेंस हॉकी टीम पिछले महीने एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी खिताब जीतने के बाद, हांग्जो खेलों में आई थी। कप्तान हरमनप्रीत सिंह के बिना शुरुआत करने के बावजूद भारत ने शुरू से ही आक्रामक रवैया अपनाया। साथ ही दुनिया के 66वें नंबर की टीम उज्बेकिस्तान को बूरी तरह से हराया।
मैच के 7 मिनट बाद ललित उपाध्याय ने पेनल्टी कॉर्नर पर उज्बेक गोलकीपर को छकाकर, भारत का स्कोर 1-0 कर दिया। कुछ मिनट बाद, वरुण कुमार ने एक और पेनल्टी कॉर्नर से भारत की बढ़त दोगुनी कर दी। पहला क्वार्टर भारत के पक्ष में 2-0 के स्कोरबोर्ड के साथ समाप्त हुआ।