India News (इंडिया न्यूज),IPL 2025: 19 मार्च से आईपीएल के 18वें सीजन का आगाज होगा। वहीं आईपीएल से ठिक पहले एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केएल राहुल दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान नहीं होंगे। कहा जा रहा है कि केएल राहुल ने खुद कप्तानी से इनकार कर दिया है। हालांकि अभी तक अधिकारी सामने नहीं आए हैं।
के एल राहुल को 14 करोड़ में खरीदा
बाते दें आईपीएल मेगा ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने केएल राहुल को अपनी टीम में शामिल करने के लिए बड़ी रकम खर्च की थी। दिल्ली कैपिटल्स ने केएल राहुल को 14 करोड़ रुपये में खरीदा था। इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स ने अपने कप्तान ऋषभ पंत को रिलीज कर दिया था। जिसके बाद माना जा रहा था कि दिल्ली कैपिटल्स केएल राहुल को अपना कप्तान बनाएगी।
कप्तानी से इनकार क्यों किया ?
केएल राहुल ने दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी से इनकार क्यों किया, इस पर लगातार अटकलों का दौर जारी है। हालांकि माना जा रहा है कि केएल राहुल के बाद दिल्ली कैपिटल्स ऑलराउंडर अक्षर पटेल को कप्तानी सौंप सकती है। हालांकि यह देखना दिलचस्प होगा कि दिल्ली कैपिटल्स किसे अपना कप्तान चुनती है। पहले विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान थे, लेकिन आईपीएल मेगा ऑक्शन से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने ऋषभ पंत को रिलीज कर दिया था।
दिल्ली कैपिटल्स को पहली ट्रॉफी का इंतजार
आईपीएल मेगा ऑक्शन में लखनऊ सुपर जायंट्स ने ऋषभ पंत को अपनी टीम में शामिल किया था। वैसे भी दिल्ली कैपिटल्स को पहली आईपीएल ट्रॉफी का इंतजार है। अभी तक दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल का खिताब जीतने में नाकाम रही है। वहीं, इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स अपने अभियान की शुरुआत 24 मार्च को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ करेगी। इससे पहले हैरी ब्रूक ने दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका दिया था। दरअसल, हैरी ब्रूक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया था कि वह आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए नहीं खेलेंगे। आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की जगह हैरी ब्रूक ने इंग्लैंड की नेशनल टीम को अपनी प्राथमिकता बताया था।