India News (इंडिया न्यूज),Champions Trophy 2025: भारतीय टीम ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया है। 9 मार्च को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने कीवी टीम को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में जीत के बाद देशभर में लोगों ने दिवाली का त्योहार मनाया। टीम इंडिया का जश्न भारत में आधी रात को सड़कों पर पटाखे फोड़कर देखा गया। वहीं, खिलाड़ी भी दुबई में मैदान पर जीत का जश्न मनाते नजर आए, जिसकी तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रही हैं।

चैंपियन बनने के बाद जब टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी होटल लौटे तो वहां भी उनका जोरदार स्वागत किया गया। होटल पहुंचने के बाद टीम इंडिया के स्वागत का वीडियो भी वायरल हो रहा है।

कोई भी हो दिक्कत, ना मिल रहा हो किसी समस्या का समाधान, Premanand Maharaj ने बताया ऐसा अचूक उपाय जो मिनटों में सुलझा देगा हर दुविधा!

देखें Video

 

न्यूजीलैंड को हराकर भारत बना चैंपियन

दरअसल, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल मुकाबले में भारत को जीत के लिए 252 रनों का लक्ष्य मिला था, जिसे उसने 49वें ओवर की आखिरी गेंद पर हासिल कर लिया। इस तरह टीम इंडिया ने तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया। 2002 के सीजन में टीम इंडिया ने श्रीलंका के साथ संयुक्त रूप से खिताब साझा किया था।

होली के दिन इतने बजे तक बंद रहेंगी मेट्रो सेवाएं, DMRC की ताजा अपडेट जान लें …वरना भटकते रह जाएंगे!