India News (इंडिया न्यूज),Champions Trophy 2025 :टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के लिए चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल सिर्फ एक खिताब जीतने का मौका नहीं, बल्कि एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने का आखिरी मौका भी है। विराट इस टूर्नामेंट में अब तक जबरदस्त फॉर्म में नजर आए हैं। एक शतक और एक अर्धशतक के दम पर उन्होंने टीम इंडिया को दो बार चेज में जीत दिलाई है। अब फाइनल में उनके पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका है।

सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे Virat Kohli

9 मार्च को भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल खेला जाएगा। लीग स्टेज में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को हराया था, लेकिन उस मुकाबले में विराट जल्दी आउट हो गए थे। इस बार विराट के पास पिछली गलती सुधारने और टीम को चैंपियन बनाने का शानदार मौका होगा। लेकिन इससे भी बड़ी बात ये है कि विराट अगर फाइनल में 46 रन और बना लेते हैं, तो वह चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे।

Women’s day 2025: ये ब्राह्मण लड़की थी भारतीय सिनेमा की पहली एक्ट्रेस, मिली थी वैश्यों वाली उपाधि

क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका

विराट कोहली के नाम इस समय चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में कुल 746 रन दर्ज हैं। इस मामले में वह दूसरे नंबर पर हैं। पहले नंबर पर वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज क्रिस गेल हैं, जिनके नाम 791 रन दर्ज हैं। यानी विराट को गेल को पीछे छोड़ने के लिए सिर्फ 46 रन की जरूरत है। विराट की मौजूदा फॉर्म देखकर ये लग रहा है कि वह इस रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं।

कोहली के लिए आखिरी मौका?

इस रिकॉर्ड को तोड़ने का ये विराट के लिए आखिरी मौका भी हो सकता है। इसका कारण ये है कि अगली चैंपियंस ट्रॉफी 4 साल बाद 2029 में खेली जाएगी। तब तक विराट के करियर को लेकर स्थिति साफ नहीं है। अगर विराट इस फाइनल में चूकते हैं, तो उनके पास ये ऐतिहासिक मौका दोबारा नहीं आएगा। ऐसे में विराट के सामने न सिर्फ टीम इंडिया को चैंपियन बनाने की जिम्मेदारी होगी, बल्कि व्यक्तिगत तौर पर इतिहास रचने का भी सुनहरा अवसर होगा। फैंस को अब विराट के धमाकेदार प्रदर्शन का इंतजार है।