India News (इंडिया न्यूज), Ranveer Allahbadia Controversy: ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ शो में रणवीर इलाहाबादिया ने माता-पिता पर की गई अश्लील टिप्पणियों के कारण विवादों में घिरे हुए हैं। उन्होंने अपने पॉडकास्ट पर कई मशहूर क्रिकेटरों का इंटरव्यू लिया है। यहां जानें उन्होंने अब तक किन क्रिकेटरों को अपने पॉडकास्ट पर आमंत्रित किया है। आखिर कौन-कौन हैं वो क्रिकेटर आइए जानते हैं।
युवराज सिंह और शिखर धवन का इंटरव्यू
रणवीर इलाहाबादिया ने करीब सवा साल पहले युवराज सिंह को अपने पॉडकास्ट पर आमंत्रित किया था। युवराज ने कई बड़े खुलासे किए और अपने जीवन के संघर्ष के बारे में भी बताया। इस इंटरव्यू को अब तक 1.24 करोड़ बार देखा जा चुका है। शिखर धवन करीब 2 साल पहले रणवीर के शो पर आए थे। उन्होंने अपने क्रिकेट करियर और अनूठी बल्लेबाजी शैली के बारे में भी बात की थी। इस वीडियो को अब तक 13.2 लाख बार देखा जा चुका है।
ये क्रिकेटर भी हुए शामिल
केएल राहुल मई 2023 में रणवीर के शो पर आए थे। राहुल ने क्रिकेटर की मानसिकता के बारे में कई बड़े खुलासे किए थे। इस इंटरव्यू को अब तक 26.4 लाख बार देखा जा चुका है। सुरेश रैना करीब 3 साल पहले इस पॉडकास्ट पर आए थे। रैना के इस इंटरव्यू को अब तक 17.4 लाख बार देखा जा चुका है।
कटनी में बड़ा रेल हादसा: सीमेंट से लदी मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतरे, इस वजह से हुआ हादसा
रणवीर इलाहाबादिया ने युजवेंद्र चहल को जुलाई 2023 में आमंत्रित किया था। चहल ने घरेलू क्रिकेट से आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जाने की बात कही। इस इंटरव्यू को अब तक 23.7 लाख बार देखा जा चुका है।