India News (इंडिया न्यूज), Cricket World Cup 2023: ऑस्ट्रेलिया विश्व कप 2023 में शुरुवाती दो मुकाबले हारने के बाद लगातार शानदार प्रर्दशन कर रहा है। प्वाइंटस् टेबल में ऑस्ट्रेलिया 8 अंको के साथ तिसरे स्थान पर है। इसी बीच ऑस्ट्रेलिया को बड़ी झटका लगा है। ऑस्ट्रेलिया के हरफनमौला खिलाड़ी मिशेल मार्श निजी कारणों से स्वदेश लौटने के बाद अनिश्चित काल के लिए क्रिकेट विश्व कप से बाहर हो गए हैं।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने दी जानकारी

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इस बात की पुष्टि इंग्लैंड के खिलाफ अपने अहम मुकाबले से दो दिन पहले गुरुवार को की। इससे एक दिन पहले स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल को गोल्फ कार्ट के पीछे से गिरने के कारण लगी चोट के कारण इंग्लैंड के खिलाफ मैच से बाहर कर दिया गया था।

ये खिलाड़ी ले सकते हैं जगह

एलेक्स कैरी, सीन एबॉट, मार्कस स्टोइनिस और कैमरून ग्रीन चिर प्रतिद्वंद्वी इंग्लैंड के खिलाफ मैच के लिए मैक्सवेल और मार्श की जगह लेने की दौड़ में होंगे, जबकि स्पिनर तनवीर संघा रिजर्व के रूप में टीम के साथ यात्रा कर रहे हैं।यदि मार्श बाकी टूर्नामेंट में नहीं खेल पाते हैं तो ऑस्ट्रेलिया के पास उनकी जगह लेने का विकल्प है, लेकिन सभी प्रतिस्थापनों को इवेंट तकनीकी समिति द्वारा अनुमोदित किया जाना है।

आखिरी दो लीग मैच बाकी

मार्श ने विश्व कप में अब तक 37 से ऊपर की औसत से कुल 225 रन बनाए हैं और दो विकेट अपने नाम किए हैं, बल्ले से उनका सर्वश्रेष्ठ प्रयास बेंगलुरु में पाकिस्तान के खिलाफ था जब उन्होंने शानदार 121 रन बनाए।
ऑस्ट्रेलिया को अपने आखिरी दो लीग मैच 4 नवंबर को इंग्लैंड और 11 नवंबर को बांग्लादेश से खेलने हैं।

यह भी पढें: 

Cricket World Cup 2023: लाइव शो के दौरान पीसीबी पर बिफरे Shahid Afridi, दिया यह विवादित बयान

Salman Khan: Cristiano Ronaldo ने क्यों किया सलमान खान को इग्नोर? वजह जान रह जाएंगे हैरान

Cricket World Cup 2023: विश्व कप में खराब प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में उठा-पटक, चीफ सेलेक्टर ने दिया इस्तीफा