India News (इंडिया न्यूज), Anaya Bangar Sanjay Bangar: पूर्व भारतीय क्रिकेटरऔर कोच संजय बांगर के बेटे ने हाल ही में अपना लिंग परिवर्तन करवाया था। जिसके बाद से ही यह मामला सुर्खियों में बना हुआ है। अब उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे किए। लड़के से लड़की बनी अनाया बांगर ने साथी क्रिकेटरों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि कुछ खिलाड़ी उनके साथ दुर्व्यवहार करते थे। अनाया का कहना है कि इसके बाद भी वे नहीं रुके।

अनाया ने हाल ही में लल्लनटॉप को एक इंटरव्यू दिया। इस दौरान उन्होंने अपना दर्द साझा किया। अनाया ने कहा, “क्रिकेटर मुझे प्राइवेट फोटो भेजते थे। वे कहते थे कि मेरे साथ कार में चलो। कई क्रिकेटर मुझे गाली भी देते थे और फोटो मांगते थे।” अनाया के लिए लिंग परिवर्तन का फैसला आसान नहीं था। उनका कहना है कि उनके पिता ने उन्हें क्रिकेट छोड़ने के लिए कहा था।

कई खिलाड़ियों के साथ खेल चुकी हैं अनाया

अनाया पहले लड़का थीं। वे राजस्थान रॉयल्स के धाकड़ बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के साथ खेल चुकी हैं। उन्होंने सरफराज खान और मुशीर खान के साथ भी क्रिकेट खेला है। अनाया का कहना है कि उन्हें इस बात का दुख है कि ट्रांसजेंडर्स को महिला क्रिकेट में खेलने की इजाजत नहीं है। अनाया का कहना है कि उन्हें महिला क्रिकेट में खेलने की इजाजत मिलनी चाहिए।

‘प्रौद्योगिकी और नवाचार में अमेरिका के साथ साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध…’, PM Modi ने की एलन मस्क से बात

ऐसा रहा है अनाया का क्रिकेट करियर

अनाया का क्रिकेट करियर बहुत लंबा नहीं चल सका। उन्होंने मुंबई में क्लब क्रिकेट खेला है। इसके साथ ही मैनचेस्टर इंग्लैंड में रहते हुए काउंटी क्लब के लिए भी मैच खेले हैं। उन्होंने एक मैच में 145 रनों की पारी खेली थी। उन्होंने क्रिकेट की शुरुआती ट्रेनिंग अपने पिता संजय बांगर से ली थी। अनाया मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन से जुड़ी थीं। लेकिन 2023 में हॉरमोन थेरेपी शुरू होने के बाद उनके क्रिकेट करियर पर बुरा असर पड़ा। इसके बाद उन्होंने क्रिकेट से दूरी बना ली।

मालामाल हो जाएंगे हरियाणा के गुरुद्वारे, CM नायब सैनी ने खोल दिया खजाना, खबर जानकर उड़ जाएंगे होश