इंडिया न्यूज़, Cricket News: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार व तेज गेंदबाज दीपक चाहर कुछ ही घंटों पहले शादी के बंधन में बंध गए है। वह बैंड-बाजे के साथ दूल्हा बनकर होटल जेपी पैलेस में पहुंचे। वह सफेद शेरवानी व पगड़ी में खूब जम रहे थे। शादी की रस्में रात 10 बजे के बाद शुरू हुई। उनकी दुल्हन का नाम जया भारद्वाज है। जो दुल्हन के जोड़े में काफी सुन्दर लग रही थी। आगरा में जेपी पैलेस होटल शादी का गंतव्य था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी समारोह में करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य शामिल हुए।

शादी समारोह की थीम को ‘द रॉयल ग्रैंड्योर’ नाम दिया गया है। विवाह समारोह का मेन्यू आकर्षण का एक और केंद्र था। मेन्यू में पारंपरिक भारतीय व्यंजन से लेकर महाद्वीपीय व्यंजन दोनों होंगे।

भारतीय क्रिकेट टीम के कई खिलाडी पहुंचे शादी में

क्रिकेटर दीपक चाहर की शादी में कई बड़े खिलाड़ियों ने शिरकत की। जिनके लिए कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। किसी भी बाहरी व्यक्ति को अंदर जाने की अनुमति नहीं मिली। वीआईपी शादी होने की वजह से सुरक्षा का ख़ास ख्याल रखा गया।

चेन्नई सुपर किंग की टीम में आ चुके है नजर

चहर तेज़ गेंदबाज़ है। जिन्होंने अपने परफॉरमेंस से सभी को हैरान कर दिया है। भले ही उनकी टीम जीती न हो लेकिन उन्होंने अपने हुनर ने टीम में अपना ख़ास नाम बनाया है। चेन्नई ने दीपक को 14 करोड़ में ख़रीदा है। उनके पीठ में इंजरी होने के कारण उन्हें रेस्ट दिया गया था।

ये भी पढ़ें : Garena Free Fire Redeem Code Today 2 June 2022

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube