इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
CSK Post 192/3 IPL 2021 Final : आईपीएल 2021 में फाइनल मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है। मैच की शुरूआत केकेआर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी के साथ की। चेन्नई 20 ओवर में 192/3 का स्कोर बनाया। वहीं ऐसा भी माना जा रहा है कि यह एमएस धोनी का आखिरी आईपीएल है। वहीं अगर यह धोनी का आखिरी मैच है तो धोनी के चहेते उनकी बल्लेबाजी नहीं देख पाए।
सीएसके की शुरुआत बढ़िया CSK Post 192/3 IPL 2021 Final
केकेआर से टॉस हारकर चेन्नई के बल्लेबाजों ने शानदार शुरूआत की। पहले विकेट के लिए ऋतुराज गायकवाड़ और फाफ डु प्लेसिस ने 8 ओवर में 61 रन बनाए। सुनील नरेन ने ऋतुराज (32) को आउट किया। उसके बाद रॉबिन उथप्पा (31) की विकेट चटकाई। फाफ डु प्लेसिस 59 गेंद पर (86) रन बनाए।
डु प्लेसिस ने 100 वां मैच खेला CSK Post 192/3 IPL 2021 Final
पावरप्ले तक चेन्नई का स्कोर बिना किसी नुकसान के 50 रन था। वहीं फाफ डु प्लेसिस आज अपना 100वां आइपीएल मैच खेल रहे हैं। प्लेसिस और उथप्पा ने 33 गेंदों पर 63 रन जोड़े। उथप्पा ने 3 छक्के जड़े। मोइन अली और प्लेसिस ने 39 गेंदों पर 68 रन जोड़े।
ऋतुराज को मिली आरेंज कैप विजेता CSK Post 192/3 IPL 2021 Final
चेन्नई के युवा ओपनर ऋतुराज गायकवाड़ आरेंज कैप विजेता बन गए हैं। गायकवाड़ ने सबसे कम उम्र में रिकॉर्ड को हासिल किया। उन्होंने यह रिकॉर्ड 24 साल की उम्र में हासिल किया। इस सीजन में ऋतुराज ने 16 मैचों में 45.36 की शानदार औसत के साथ 635 रन बनाए। उनसे पहले ये कीर्तिमान पंजाब किंग्स के पूर्व सलामी बल्लेबाज शॉन मार्श (25 साल) के नाम पर दर्ज था।
Connect With Us : Twitter Facebook