वैभव शुक्ला, नई दिल्ली, (CWG 2022):

बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों 2022 (CWG 2022) में भारतीय पुरुष टीम लॉन बॉल के फाइनल में हार गई और उसे सिल्वर मेडल से संतुष्ट होना पड़ा। भारत को मैंस फोरस के फाइनल में नॉर्दन आयरलैंड ने 18-5 से हराया। इसी के साथ उसके हिस्से रजत पदक आया है। ये पुरुष टीम का इन राष्ट्रमंडल खेलों में पहल पदक है।

इससे पहले भारतीय पुरुष टीम ने इस खेल में राष्ट्रमंडल खेलों में कभी भी पदक नहीं जीता था। भारत की सुनील बहादुर, नवनीत सिंह, चंद्र कुमार सिंह और दिनेश कुमार की चौकड़ी ने पूरी कोशिश की कि वह स्वर्ण पदक अपने नाम करें लेकिन उनकी ये कोशिश नाकाम रही और भारत को रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

ये भी पढ़ें : पैदल चाल में प्रियंका गोस्वामी ने जीता सिल्वर, राष्ट्रमंडल खेलों में रचा इतिहास

नॉर्दन आयरलैंड के लिए ऐतिहासिक पल

नॉर्दन आयरलैंड ने लॉन बॉल्स में अंतिम स्वर्ण पदक 1998 राष्ट्रमंडल खेलों में जीता था। भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में मेजबान इंग्लैंड को करीबी मुकाबले में 13-12 से मात देकर कम से कम रजत पदक पक्का कर दिया था। महिलाओं की क्वार्टेट (चौकड़ी) ने मंगलवार को भारत को इस स्पर्धा का ऐतिहासिक स्वर्ण पदक दिलाया था।

ये भी पढ़ें : भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास, इंग्लैंड को हरा कॉमनवेल्थ के फाइनल में बनाई जगह

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube