India News (इंडिया न्यूज), IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स की टीम के लिए यह सीजन अब तक उनके अनुरूप नहीं रहा है। अब तक खेले गए पांच मैचों में से उन्हें चार मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। इस समय वें अंक तालिका में सबसे नीचे हैं। हालांकि, उनकी मुख्य समस्या चोट है।

  • मिशेल मार्श को हैमस्ट्रिंग की चोट
  • पिछले तीन मैचों से नहीं खेल पाए हैं कुलदीप यादव
  • मुकेश कुमार भी चोट के कारण बाह

आईपीएल 2024 में डीसी के लिए चोट की समस्या

वर्तमान में, डीसी के तीन प्रमुख खिलाड़ी – मुकेश कुमार, कुलदीप यादव और मिशेल मार्श – चोटों के कारण बाहर हैं। मुकेश कुमार और मिशेल मार्श दोनों हैमस्ट्रिंग चोटों से जूझ रहे हैं, जबकि कुलदीप यादव कमर में चोट के कारण बाहर हैं।

MS Dhoni के लिए बड़ी चुनौती हैं KKR के स्पिनर्स, इन गेंदबाजों के खिलाफ खामोश रहा है धोनी का बल्ला

चोट के कारण लगा झटका

डीसी सहायक कोच ने कहा, “हमें जीतना शुरू करना है लेकिन कुछ चोटों के कारण हमें झटका लगा है। पहले गेम में ईशांत (शर्मा) दो ओवर नहीं फेंक सके। तभी मुकेश घायल हो गया। कुलदीप ने तीन मैच नहीं खेले हैं। मार्श को हैमस्ट्रिंग की चोट है। वे हमारे मुख्य खिलाड़ी हैं, और जो कोई भी इन खिलाड़ियों जगह आता है, तो वह उतना प्रभावी नहीं हैं क्योंकि यह ए खिलाड़ियों बनाम बी खिलाड़ियों जैसा है।”