India News (इंडिया न्यूज), Prithvi Shaw downfall: भारतीय बल्लेबाज पृथ्वी शॉ अपने करियर की शुरुआत से ही सुर्खियों में रहे हैं। एक समय उनकी तुलना सचिन तेंदुलकर और सहवाग जैसे दिग्गज बल्लेबाजों से की जाती थी। उन्होंने छोटी सी उम्र में अपने खेल से खूब नाम और पैसा कमाया था। लेकिन पिछले कुछ सालों में उनके खेल में काफी गिरावट आई है। अब हालात ऐसे हो गए हैं कि पृथ्वी शॉ का आईपीएल से भी पत्ता कट गया है। हाल ही में हुए आईपीएल मेगा ऑक्शन में उन्हें कोई खरीददार नहीं मिला। इन सबके बीच पृथ्वी शॉ के पूर्व कोच ने उन पर बड़ा बयान दिया है।
कोच ने सालों पहले ही पृथ्वी शॉ को दी थी वार्निंग
एक समय था जब पृथ्वी शॉ को टीम इंडिया का भविष्य माना जाता था। लेकिन बेहद कम समय में मिली दौलत और शोहरत को वह संभाल नहीं पाए और आज वह क्रिकेट के मैदान से पूरी तरह दूर हैं। दिल्ली कैपिटल्स के पूर्व कोच प्रवीण आमरे का मानना है कि पृथ्वी शॉ की हालत पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली जैसी हो गई है। प्रवीण आमरे ने कहा, ‘जब पृथ्वी दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा थे तो मैंने उन्हें विनोद कांबली का उदाहरण देकर काफी समझाया था। मैंने कांबली के बुरे वक्त को करीब से देखा है। 25 साल की उम्र तक पृथ्वी ने करीब 40-50 करोड़ रुपए कमा लिए थे। इतनी उम्र में तो कोई IIM ग्रेजुएट भी इतना पैसा नहीं कमा सकता।’
जिसका डर था वही हुआ…Champions Trophy को लेकर आई बुरी खबर, क्रिकेट के फैंस को सबसे बड़ा झटका
अनुशासनहीनता ने पृथ्वी के करियर को नुकसान पहुंचाया
प्रवीण आमरे ने आगे कहा, ‘जब आप बहुत कम उम्र में बहुत सारा पैसा और शोहरत कमा लेते हैं तो आप उसकी चमक में खो जाते हैं। यह बहुत जरूरी है कि एक युवा खिलाड़ी अपने जीवन में पैसे का सही इस्तेमाल करे, अच्छे दोस्त बनाए और क्रिकेट को प्राथमिकता दे। इसी अनुशासनहीनता ने पृथ्वी के करियर को नुकसान पहुंचाया। वापसी करने और अच्छा प्रदर्शन करने की भूख गायब है। यह देखना बहुत निराशाजनक है कि उनके जैसी प्रतिभा गलत दिशा में जा रही है।’
IND vs AUS: बुमराह ने अपने जन्मदिन पर रचा ऐसा इतिहास, कंगारुओं के छूट गए पसीने
विनोद कांबली की राह पर पृथ्वी शॉ
छोटी सी उम्र में सुर्खियां बटोरने वाले बाएं हाथ के खिलाड़ी विनोद कांबली का करियर जितनी तेजी से ऊपर चढ़ा उतनी ही तेजी से नीचे भी गिरा। शराब की लत और उसके बाद अनुशासनहीनता के कारण कांबली का करियर बर्बाद हो गया। माना जाता है कि वह क्रिकेट की चकाचौंध में खो गए थे। धीरे-धीरे उनकी बल्लेबाजी की चमक फीकी पड़ने लगी और एक समय ऐसा भी आया जब उन्हें टीम से बाहर होना पड़ा।