India News (इंडिया न्यूज),Rinku Singh:भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी मध्यक्रम बल्लेबाज रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की रिंग सेरेमनी रविवार 8 जून को लखनऊ के पांच सितारा होटल द सेंट्रम में होगी। इस समारोह में 300 से ज्यादा मेहमानों के शामिल होने की उम्मीद है। दोनों परिवार लखनऊ पहुंच चुके हैं और अलग-अलग जगहों पर ठहरे हुए हैं। इस समारोह में कई बड़ी हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है। इस दौरान कई क्रिकेटर भी समारोह में आ सकते हैं। रिंकू सिंह आईपीएल 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से खेल चुकी हैं। जबकि प्रिया सरोज सपा से मछलीशहर से सांसद हैं। इनकी शादी 18 नवंबर को वाराणसी में होगी।
समारोह में ये मेहमान आ सकते हैं ये हस्तियां
शामिल रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी के लिए कई बड़ी हस्तियों को निमंत्रण भेजा गया है। इसमें सपा प्रमुख अखिलेश यादव, सांसद डिंपल यादव, जया बच्चन, सांसद इकरा हसन और कई केंद्रीय मंत्री शामिल हैं। इसके अलावा रिंकू सिंह के साथ खेल चुके टीम इंडिया के कई क्रिकेटर भी इस समारोह में आ सकते हैं।
बंगले में शिफ्ट हो गया है रिंकू सिंह का परिवार
रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिंग सेरेमनी के लिए दोनों परिवारों की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। प्रिया सरोज ने दिल्ली के मशहूर डिजाइनर से अपना लहंगा तैयार करवाया है। उन्होंने अंगूठी कोलकाता से खरीदी है। स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह ने अंगूठी मुंबई से खरीदी है। रिंग सेरेमनी से पहले रिंकू सिंह का परिवार अलीगढ़ के महुआ खेड़ा में 3.5 करोड़ रुपये के बंगले में शिफ्ट हो गया है। शादी के बाद प्रिया सरोज भी इसी बंगले में रहेंगी। कुछ दिन पहले प्रिया अपने परिवार के साथ इस घर को देखने आई थीं।
कब होगी शादी
रिंकू और प्रिया की शादी 18 नवंबर को वाराणसी के होटल ताज में होगी। इस समारोह में क्रिकेट सितारे, फिल्मी हस्तियां और उद्योगपति शामिल हो सकते हैं। इसके लिए तैयारियां तेजी से चल रही हैं। यह जानकारी कुछ दिन पहले प्रिया सरोज के पिता तूफानी सरोज ने दी थी।
दोनों इस क्रिकेटर की सगाई में हुए थे शामिल
कुछ दिन पहले टीम इंडिया के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव ने अपनी बचपन की दोस्त वंशिका से सगाई की थी। इस समारोह में रिंकू सिंह और प्रिया सरोज शामिल हुईं। इस समारोह की तस्वीरें सपा सांसद प्रिया सरोज ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कीं।