India News (इंडिया न्यूज),IPL 2025: बिहार के एक  लड़के ने IPL 2025 में डेब्यू  करके इतिहास रच दिया है। ये खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि वैभव सूर्यवंशी हैं।वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल इतिहास में डेब्यू करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बनकर इतिहास रच दिया है। बिहार के इस लड़के ने 14 साल 23 दिन की उम्र में राजस्थान रॉयल्स की ओर से लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ आईपीएल डेब्यू किया। सबसे बड़ी बात यह रही कि उसने अपनी पहली ही गेंद पर जोरदार छक्का जड़ा। उसका दबंग अंदाज देख हर कोई हैरान रह गया। यहां तक ​​कि गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई भी वैभव के मुरीद हो गए। इतनी कम उम्र में बड़े-बड़े गेंदबाजों के खिलाफ उसे बेखौफ खेलते देख वह काफी प्रभावित हुए और वैभव की जमकर तारीफ की।

सुंदर पिचाई ने कही ये बात

सवाई मानसिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर के खिलाफ जैसे ही वैभव सूर्यवंशी ने पहली ही गेंद पर छक्का जड़ा, पूरा स्टेडियम शोर से गूंज उठा। इसके बाद भी वह नहीं रुके। उन्होंने अपनी बल्लेबाजी का जलवा दिखाना जारी रखा और 170 की स्ट्राइक रेट से महज 20 गेंदों पर 34 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 3 छक्के और 2 चौके लगाए। बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले वैभव की विस्फोटक बल्लेबाजी देखकर गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने सोशल मीडिया पर उनकी तारीफ की और एक पोस्ट लिखा, “सुबह उठकर 8वीं क्लास के बच्चे को आईपीएल में खेलते देखा!!!! क्या शानदार शुरुआत!”

बता दें आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी में राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 1.10 करोड़ रुपये में खरीदा था। तब उनकी उम्र 13 साल थी और वे आईपीएल अनुबंध पाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए थे। 19 अप्रैल को टीम के कप्तान संजू सैमसन के चोटिल होने पर राजस्थान ने उन्हें मौका दिया, जिसका उन्होंने पूरा फायदा उठाया। अब उनकी धमाकेदार पारी को देखते हुए उनके अगले मैच में भी खेलने की संभावना है। बता दें कि इससे पहले वैभव ने 12 साल की उम्र में साल 2024 में रणजी ट्रॉफी में बिहार के लिए अपना फर्स्ट क्लास डेब्यू किया था।

इस रिकॉर्ड को किया अपने नाम

वैभव सूर्यवंशी ने पहले ही मैच में एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। दरअसल, अब वे आईपीएल में पहली गेंद पर छक्का लगाने वाले 10वें खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले 9 खिलाड़ी यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं, जिनमें रॉब क्विनी (राजस्थान रॉयल्स), केवोन कूपर (राजस्थान रॉयल्स), आंद्रे रसेल (कोलकाता नाइट राइडर्स), कार्लोस ब्रैथवेट (दिल्ली कैपिटल्स), अनिकेत चौधरी (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर), जेवेन सियरलेस (कोलकाता नाइट राइडर्स), सिद्धेश लाड (मुंबई इंडियंस), महीश थीक्षाना (चेन्नई सुपर किंग्स) और समीर रिजवी (चेन्नई सुपर किंग्स) जैसे क्रिकेटर शामिल हैं।

जेनिसिस क्लासिस के बच्चों ने फिर लहराया परचम, जेइइ-मेंस में रिदम गोयल की ऑल इंडिया 118 रैंक, प्रियम गुप्ता ने 231 रैंक प्राप्त किया

‘CJI संजीव खन्ना देश में सभी गृहयुद्धों के लिए जिम्मेदार…’ बीजेपी सांसद ने दिया बड़ा बयान, देश में मचा बवाल