हाल ही में लंबे समय के बाद अपने फॅार्म में वापसी करने वाले भारतीय धाक्कड़ खिलाड़ी विराट कोहली अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं। बता दें पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) आज 5 नवंबर को 34 साल के हो गए हैं. ऐसे में फैंस से लेकर क्रिकेट तक हर कोई विराट को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहा है।भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली का जन्म 5 नवंबर 1988 को दिल्ली में हुआ था।
वहीं विराट के बर्थडे के सेलीब्रेशन का एक वीडियो बीसीसीआई ने ट्विटर पर शेयर किया है जिसमें कोहली जनमदिन पर केक काटते हुए नजर आ रहे हैं। बीसीसीआई द्वारा विराट का बर्थडे सेलीब्रेट करते हुए वीडियो शेयर किया गया है जिसमें विराट टीम इंडिया के साथ केक काटते हुए दिख रहे है। इनके साथ पैडी अप्टन भी दिखाई दिए जिनको विराट केक खिलाते हुए दिखें। विराट के साथ केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, युजेन्द्र चहल और अन्य खिलाड़ी भी दिखाई दिए।
इस बात में कोई दो राय नहीं है कि विराट के करोड़ों फैंस है, विराट के खेल के अलावा लोग उनकी फिटनेस के भी बहुत बड़े फैन है। खिलाड़ी के फैंस की बात की जाए तो विराट ही मात्र ऐसे भारतीय खिलाड़ी है जो बाकी खिलाड़ियों का तुलना में इंस्टाग्राम में सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले व्यक्ति हैं।
वहीं बीसीसीआई द्वारा शेयर इस वीडियो पर फैंस भी उन्हें बधाईंयां दे रहे है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि विराट ने टीम इंडिया के साथ मेलबर्न में केक काटकर बर्थडे सेलीब्रेट किया गया। टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी ताली बजाते हुए विराट को विश कर रहे हैं। इनके साथ टीम इंडिया मेंटल कंडीशनिंग कोच पैडी अप्टन भी दिखाई दिए जिनको विराट केक खिलाते हुए नजर आए। विराट के साथ केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, युजेन्द्र चहल और अन्य खिलाड़ी भी दिखाई दिए।