India News (इंडिया न्यूज), Hindi Commentary Star Sports: इन दिनों क्रिकेट की हिंदी कमेंट्री किस दयनीय अवस्था के गुजर रही है यह किसी से छुपा नहीं है। दिन पर दिन हिंदी कमेंट्री सुनना मुश्किल होता जा रहा है अब फैंस इसके लिए आवाज उठाने लगे हैं। हरभजन सिंह के अलावा वीरेंद्र सहवाग, नवजोत सिंह सिद्धू, शिखर धवन, सुरेश रैना, रॉबिन उथप्पा और अंबाती रायडू जैसे पूर्व क्रिकेटर आईपीएल में हिंदी कमेंट्री टीम का हिस्सा हैं। अजीब बात यह है कि इनमें कुछ ऐसे हैं जिनको अच्छी हिंदी नहीं आती फिर भी हिंदी कमेंट्री से लगातार जुड़े हुए हैं।

अब एक फैन ने खुलकर हिंदी कमेंट्री की गुणवत्ता पर चिंता जताई है। जिसके बाद हरभजन सिंह ने फैन को जवाब दिया। दरअसल, उस फैन ने कहा कि मनिंदर सिंह और अरुण लाल जैसे हिंदी कमेंटेटर अपनी कमेंट्री में अच्छी जानकारी रखते थे, लेकिन आज के हिंदी कमेंटेटर शेरो शायरी से आगे नहीं जा पाते हैं। इसलिए क्रिकेट फैंस खुद को मैच से कनेक्ट नहीं कर पाते हैं।

पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर ने क्या जवाब दिया?

इसके बाद हरभजन सिंह ने जवाब दिया है। पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर ने कहा कि इस जानकारी के लिए शुक्रिया, हम इस पर काम करेंगे। दरअसल, हरभजन सिंह के अलावा वीरेंद्र सहवाग, नवजोत सिंह सिद्धू, शिखर धवन, सुरेश रैना, रॉबिन उथप्पा, अंबाती रायुडू, मोहम्मद कैफ, पीयूष चावला, आरपी सिंह, प्रज्ञान ओझा, संजय मांजरेकर, संजय बांगर, वरुण आरोन, सुनील गावस्कर, अजय जडेजा, जतिन सप्रू, अनंत त्यागी, सबा करीम, दीप दासगुप्ता, आकाश चोपड़ा आईपीएल में हिंदी कमेंट्री पैनल का हिस्सा हैं।

मुसलमान एक बहाना है…,वक्फ बिल को लेकर क्या बोल गए तेजस्वी, सुन दंग रह गए लोग

पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटन्स को हराया

इससे पहले मंगलवार को पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटन्स को 11 रन से हरा दिया। इस तरह श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली पंजाब किंग्स ने जीत के साथ सीजन की शुरुआत की। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 243 रन बनाए। पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने 42 गेंदों पर नाबाद 97 रन बनाए। जवाब में गुजरात टाइटन्स 20 ओवर में 5 विकेट पर 232 रन ही बना सकी। गुजरात टाइटंस के लिए सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन ने 41 गेंदों पर 74 रनों का सर्वाधिक योगदान दिया।

लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़, प्रदेश के इस जिले में नकली दवाई बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़, ऐसे हुआ खुलासा