India News(इंडिया न्यूज), Manu Bhaker: मनु भाकर ने चेटौरॉक्स में 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन किया, 590 के स्कोर के साथ फाइनल के लिए दूसरे स्थान पर रहीं। करोड़ों भारतीयों को उनसे स्वर्ण पदक की उम्मीद थी लेकिन मनु ने अंत तक भारत का प्रतिनिधित्व किया और भारत के नाम इतने रिकॉर्ड्स किेए जिसके लिए हर एक व्यक्ति उन पर गर्व कर रहा है। मुकाबले के बाद मनु भाकर ने कहा कि वह चौथे स्थान पर आने से संतुष्ट नहीं हैं, उन्होंने कोच और सहयोगी स्टाफ को धन्यवाद दिया। उन्होंने अपनी मां और परिवार को भी धन्यवाद दिया। िस बीच हम आपको बताने जा रहे हैं मनु भाकर के बयान के बारे में।

आंखों से छलका दर्द

मनु ने भारत के लोगों से आग्रह किया कि अगर वह तीसरी बार जीतने में असमर्थ रहती हैं तो वे उनसे निराश न हों। और सोशल मीडिया पर लोगों के प्यार को देखते हुए, उनकी इच्छा पूरी हो गई है। इतना कहने के बाद, मनु इस इवेंट के बाद भावनाओं से भर गईं, उन्हें हार का दर्द साफ महसूस हो रहा था। प्रेरणादायी भारतीय शूटर ने आंसू रोकते हुए स्वीकार किया कि वह घबराई हुई थीं और हालांकि उन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया, लेकिन दुर्भाग्य से यह पर्याप्त नहीं था।

निराश न हों- मनु भाकर ने जनता से की अपील

“मैं अगले इवेंट का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं। आखिरी शॉट में मैं वास्तव में घबरा गई थी। मैं शांत रहने की कोशिश कर रही थी, लेकिन यह पर्याप्त नहीं था। चौथा स्थान बहुत अच्छा स्थान नहीं है… मैं सोशल मीडिया पर नहीं थी। मैं अपना फोन नहीं देख रही थी। मैं अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश कर रही थी। इस इवेंट में, मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर पाई,” मनु ने प्रतियोगिता के तुरंत बाद कहा।