हैदराबाद: भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच पहले वनडे मुकाबले में भारत ने न्यूज़ीलैंड को 350 रनों का लक्ष्य दिया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की ओर से शुभमन गिल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए दोहरा शतक जड़ा। गिल ने 149 गेंदों में 139 की औसत से 208 रन बनाए। गिल ने अपने इस पारी में 19 चौके और 9 छक्के जड़े। कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने पहले विकेट के लिए 60 रनों कि साझेदारी की।
रोहित, कोहली और ईशान फेल
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने आज भी अपने फैन्स को निराश किया। रोहित ने आज 38 गेंदो में 89 की औसत से सिर्फ 34 रन बनाए। रोहित ने इस पारी में 4 चौके और 2 छक्के जड़े। श्रीलंका के खिलाफ विराट कोहली की 46वें शतक के बाद आज सब को कोहली से उम्मीदें थी लेकिन कोहली आज कुछ खास नहीं कर पाए। कोहली ने आज सिर्फ दस गेंदे खेली जिसमें उन्होंने एक चैके की मदद से केवल 8 रन बनाए। गिल से पहले दोहरा शतक लगाने वाले ईशान किशन भी आज अपना जलवा नहीं दिखा पाए। ईशान मात्र 5 रन बनाकर लोकी फर्ग्यूसन का शिकार बनें।
न्यूज़ीलैंड की अच्छी गेंदबाजी
न्यूज़ीलैंड ने आज 6 गेंदबाजों का इस्तोमाल किया था। हेनरी शिपली और डेरिल मिशेल ने 2-2 विकेट झटके। लोकी फर्ग्यूसन, ब्लेयर टिकनर और मिचेल सेंटनर ने एक-एक विकेट लिए। केवल माइकल ब्रेसवेल विकेट नहीं ले सके।