इंडिया न्यूज, नई दिल्ली

IND vs NZ 1st Test Day 3 Live Score : भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट के तीसरे दिन का खेल शुरू हो चुका है। वहीं दूसरे दिन न्यूजीलैंड की टीम ने दूसरे दिन कोई भी विकेट नहीं गवाया था। लेकिन तीसरे दिन की शुरूआत 129/0 के स्कोर के आगे खेलना शुरू किया।

लेकिन अच्छी लय में नजर आ रहे विल यंग 67 ओवर की पहली गेंद पर अश्विन की गेंद पर आउट हो गए। और रविचन्द्र अश्विन ने भारत को पहली सफलता दिलाई। वहीं इसके बाद केन विलियमसन भी कुछ खास नहीं कर पाए। और ठीक लंच से पहले उमेश यादव की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे। वहीं लंच तक न्यूजीलैंड का स्कोर 197/2 था। और टाम लैथम 82 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे।

विल यंग 89 रन बनाकर हुए आउट (IND vs NZ 1st Test Day 3 Live Score)

तीसरे दिन का खेल शुरू होने के बाद भारतीय टीम ने अच्छी शुरूआत की और 67वें ओवर की पहली गेंद पर आर अश्विन ने विल यंग का विकेट झटका। अश्विन की गेंद पर यंग विकेटकीपर को कैच थमा बैठे। हालांकि आन फील्ड अंपायर ने आउट नहीं दिया। लेकिन टीम इंडिया के रिव्यू लेने के बाद अंपायर को अपना फैसला बदला पड़ा।

उमेश ने दिलाई दूसरी सफलता (IND vs NZ 1st Test Day 3 Live Score)

तीसरे दिन का लंच होने से पहले जैसे ही भारतीय टीम को नई गेंद उपलब्ध हुई। इसका फायदा उठाते हुए उमेश यादव ने भारतीय टीम को दूसरी सफलता दिलाई। उमेश की अदंर आती गेंद पर न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। हालांकि उन्होंने आन फील्ड अंपायर के फैसले को चुनौती देते हुए डीआरएस लिया। लेकिन वह अपना विकेट नहीं बचा पाए।

Also Read : IND vs SA series in Corona Crisis भारत और दक्षिण अफ्रीका सीरीज पर छाया कोरोना संकट

Connect With Us : Twitter Facebook