India News (इंडिया न्यूज), T20 WC final: 1.4 अरब भारतीयों की दुआएं और उम्मीदें सच हुईं। रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम ने एक बार फिर विश्व कप के मंच पर तिरंगा लहराया। एकता, साहस और धैर्य का शानदार संतुलन दिखाते हुए भारत ने रोमांचक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को सात रन से हराकर टी-20 विश्व कप जीत लिया। इससे पहले भारत ने 2011 में आईसीसी वनडे विश्व कप जीता था।
वहीं, इसके बाद भारत ने 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती। इस लिहाज से भारत ने 11 साल बाद कोई आईसीसी ट्रॉफी जीती है। बता दें कि यह विश्व कप कोच राहुल द्रविड़ के लिए भी काफी मायने रखता था। द्रविड़ की कप्तानी में भारत 2007 में वनडे विश्व कप के ग्रुप चरण में ही बाहर हो गया था। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 176 रन बनाए, जिसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका आठ विकेट पर 169 रन ही बना सका।
गर्व की बात यह है कि 17 साल बाद यह पहला मौका है जब भारत ने टी-20 विश्व कप जीता है। इससे पहले महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में भारत ने 2007 में पहली बार टी20 विश्व कप जीता था।
IND VS SA: फाइनल में कोहली ने दर्ज किया अपना अब तक का सबसे धीमा टी20ई अर्धशतक-Indianews