India News (इंडिया न्यूज), India A Tour of England: इंग्लैंड दौरे के लिए भारत की ए-टीम का ऐलान हो गया है। शुभमन गिल और साई सुदर्शन को पहले मैच के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया है। इन खिलाड़ियों को दूसरे मैच से टीम में लाया जा सकता है। श्रेयस अय्यर को इस टीम में जगह नहीं मिली है। वहीं, इशान किशन को भारत की ए टीम में शामिल किया गया है।
इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान
इंग्लैंड दौरे के लिए भारत की ए-टीम का चयन हो गया है। यह टीम इंग्लैंड में 2 फर्स्ट क्लास मैच और एक इंट्रा स्क्वॉड मैच खेलने जा रही है। इस दौरे के लिए युवा खिलाड़ी अभिमन्यु ईश्वरन को कप्तान बनाया गया है। इसके अलावा यशस्वी जयसवाल, करुण नायर, ध्रुव जुरेल (उप-कप्तान), नितीश कुमार रेड्डी, आकाश दीप, शार्दुल ठाकुर, इशान किशन, तनुष कोटियन, मुकेश कुमार, मानव सुथार, हर्षित राणा, अंशुल कंबोज, खलील अहमद, ऋतुराज गायकवाड़, सरफराज खान, तुषार देशपांडे और हर्ष दुबे को टीम में शामिल किया गया है।
ये खिलाड़ी नहीं खेलेंगे पहला मैच
टीम इंडिया-ए का इंग्लैंड दौरा 30 मई से शुरू होगा। भारत की टीम इंग्लैंड लायंस के साथ दो फर्स्ट क्लास मैच खेलेगी। इसके बाद 13 जून से इंट्रा स्क्वॉड मैच खेले जाएंगे। शुभमन गिल और साई सुदर्शन आईपीएल (IPL 2025) के कारण इस इंग्लैंड दौरे के पहले मैच में नहीं खेलेंगे। गिल और सुदर्शन दोनों गुजरात टाइटन्स टीम में हैं। वहीं, गुजरात की टीम का प्लेऑफ में पहुंचना लगभग तय है। इस कारण ये दोनों खिलाड़ी पहला मैच खेलने इंग्लैंड दौरे पर नहीं जा पाएंगे। आईपीएल 2025 का फाइनल मैच 3 जून को खेला जाएगा। अगर जीटी फाइनल में पहुंचती है तो गिल-सुदर्शन को टीम में बने रहना होगा।
शुभमन गिल को नहीं मिली कप्तानी
इंग्लैंड दौरे के लिए शुभमन गिल को कप्तान नहीं बनाया गया है। इसके अलावा ऋतुराज गायकवाड़ और यशस्वी जायसवाल जैसे कई बड़े नाम इस लिस्ट में शामिल हैं। लेकिन चयनकर्ताओं ने युवा खिलाड़ी अभिमन्यु ईश्वरन पर भरोसा जताते हुए उन्हें इंडिया टीम-ए का कप्तान बनाया है।