India News (इंडिया न्यूज), Fastest 300 Sixes in IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में गुरुवार को एक और रिकॉर्ड टूट गया, जिसमें सीजन का 300वां छक्का सिर्फ 3,773 गेंदों में लगा, जो टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे तेज है। गुरुवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच मैच के पहले ही ओवर में IPL में सबसे तेज 300 छक्कों का रिकॉर्ड टूट गया। जब शुभमन गिल ने पहले ओवर की अंतिम गेंद पर बाएं हाथ के स्पिनर हरप्रीत बराड़ की गेंद पर छक्का जड़ दिया।
- टूटा 2018 का रिकॉर्ड
- 3773 गेंदों में जड़े जा चुके हैं 300 छक्के
- गिल ने जड़ा 300वां छ्क्का
इंदौर पुलिस ने IPL 2024 सट्टेबाजी रैकेट का किया भंडाफोड़, आठ आरोपी गिरफ्तार
गिल के बल्ले से टूटा रिकॉर्ड
बरार की गेंद पर गिल का छक्का न केवल शाम का पहला छक्का था, बल्कि यह सीजन का 300वां छक्का भी था। लीग के इतिहास में पहली बार, 4,000 से कम गेंदों का खेल होने से पहले 300 छक्के लगे। 2018 में 4,578 की तुलना में 2024 में 3,773 गेंदों पर यह रिकॉर्ड बनाया गया। यह उस रिकॉर्ड से 134 ओवर कम है जो छह साल तक कायम रहा।
टूटा सालों पुराना रिकॉर्ड
यह निश्चित रूप से अब तक एक विस्फोटक सीज़न रहा है, सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने हैदराबाद में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 277/3 का विशाल स्कोर बनाकर आईपीएल के इतिहास में सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इससे पहले यह रिकॉर्ड रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के नाम दर्ज था। जब उसने पुणे वारियर्स के खिलाफ 263 रन बनाए थे।
IPL में बड़ा रिकॉर्ड हासिल करने करीब Shubman Gill, अगली पारी में कर सकते हैं कमाल
दो मैचों में ही लगे 67 छक्के
इस साल खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग में के सिर्फ दो मैचों में ही 67 छक्के लग चुके हैं। सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइटराइडर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के दो मैचों में 67 छक्के लगाए जा चुके हैं।