India News (इंडिया न्यूज), IPL 2025 umpire Parashar Joshi: आईपीएल 2025 में  एक अंपायर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। वह उन सात नए अंपायरों में शामिल है, जिन्हें पहली बार आईपीएल के लिए चुना गया है। हैरान करने वाली बात यह है कि यह अंपायर बतौर सिंगर पहले ही काफी नाम कमा चुका है और इंडियन आइडल जैसे बड़े टीवी रियलिटी शो में अपनी छाप छोड़ चुका है। जब आईपीएल शुरू हुआ था, तब यह अंपायर संगीत की दुनिया में अपनी पहचान बना रहा था। वहीं, 17 साल बाद अब वह आईपीएल का हिस्सा है।

इंडियन आइडल सिंगर आईपीएल में  कर रहा अंपायरिंग

आईपीएल 2025 के बीच पाराशर जोशी ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है। पाराशर जोशी का आईपीएल तक का सफर काफी दिलचस्प रहा है। पाराशर जोशी पुणे के रहने वाले हैं। वह इंडियन आइडल के चौथे सीजन यानी साल 2008 में नजर आए थे। तब वह पियानो राउंड तक पहुंचे थे, जिसके बाद वह शो से बाहर हो गए थे। इससे पहले उन्हें लगातार तीन साल रिजेक्शन का सामना करना पड़ा था। इसके साथ ही पाराशर जोशी क्रिकेट भी खेलते थे। वह क्लब लेवल पर खेल चुके हैं। लेकिन कई सालों बाद उन्होंने अंपायरिंग में किस्मत आजमाने का फैसला किया।

पाराशर जोशी रणजी ट्रॉफी और दलीप ट्रॉफी जैसे घरेलू टूर्नामेंट में अंपायर की भूमिका निभा चुके हैं। वह आईपीएल से पहले साल 2024 में महिला प्रीमियर लीग (WPL) में भी अंपायरिंग करते नजर आए थे। वहीं, पाराशर को साल 2015 में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अंपायर पैनल में शामिल किया गया था। पाराशर जोशी अब तक 9 फर्स्ट क्लास, 24 लिस्ट-ए और 30 टी20 मैचों में फील्ड अंपायर की भूमिका निभा चुके हैं। इसके अलावा वे 1 फर्स्ट क्लास, 1 लिस्ट-ए और 3 टी20 मैचों में टीवी अंपायर भी रह चुके हैं।

भाजपा की संगठनात्मक बैठक का हुआ आयोजन, संगठन महामंत्री फणिंद्र नाथ ने कहा – जल्द ही कार्यकारिणी का गठन करें सभी नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष

CSK vs DC मैच से IPL में डेब्यू

पराशर जोशी का बतौर अंपायर IPL डेब्यू 5 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले गए मैच से हुआ था। इससे पहले 2024 में महिला प्रीमियर लीग के दौरान भी वे वायरल हुए थे। तब फैन्स ने उनकी तुलना क्रिकेटर श्रेयस अय्यर से की थी। दरअसल फैन्स का मानना ​​था कि उनका चेहरा अय्यर से मिलता-जुलता है। इतना ही नहीं, वे आज भी अंपायरिंग के साथ-साथ सिंगर के तौर पर भी परफॉर्म करते हैं।

PM Modi के नाम से भी कांपता है हाफिज सईद का बेटा, Video में दिखा आतंकी बाप को फांसी का खौफ, गलती से लीक कर दी लोकेशन