India News (इंडिया न्यूज),IPL2025 सूर्यकुमार यादव ने IPL 2025 के दौरान मुंबई के देवनार क्षेत्र में दो फ्लैट्स खरीदे हैं, जिनमें उन्होंने करोड़ों रुपये खर्च किए हैं। ये फ्लैट्स उनकी मौजूदा IPL सैलरी से लगभग डेढ़ गुना ज्यादा कीमत के हैं। T20 टीम के कप्तान टीम और इंडिया के स्टार खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव को लेकर IPL 2025 के बीच ही एक बड़ी खबर आई है. और इस खबर के मुताबिक उन्होंने मुंबई के एक बड़ा ही आलीशान अपार्टमेंट में दो फ्लैट खरीदे हैं. और उन दोनों ही फ्लैट की कीमत उनकी होने वाली कमाई IPL 2025 से लगभग डेढ़ गुणा तक ज्यादा है.  खबरों के मुताबिक दोनों फ्लैट्स के लिए ट्रांजैक्शन सूर्यकुमार यादव की ओर से 25 मार्च 2025 को किया गया है.

21.1 करोड़ रुपये है दोनों फ्लैट की कीमत- रिपोर्ट

सूर्यकुमार यादव ने दोनों फ्लैट मुंबई के देवनार एरिया में बने अपार्टमेंट में खरीदे हैं, जिसकी कुल कीमत 21.1 करोड़ रुपये है. IPL2025 में सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस से खेल रहे हैं, जिसने उन्हें 16.35 करोड़ रुपये में रिटेन किया है. अब इस हिसाब से देखा जाये तो उनके दोनों फ्लैट्स उन्हें IPL 2025 के लिए मिल रहे पैसों से पूरे तो नहीं पर करीब-करीब डेढ़ गुणा तक ज्यादा हैं.

BJP विधायक गुर्जर ने पकड़ा योगी के सिंघम का गला, Video में हेकड़ी देख उड़ जाएंगे आपके होश, क्या होगा एक्शन?

सूर्यकुमार यादव के फ्लैट्स की ये है खासियत

सूर्यकुमार यादव के दोनों फ्लैट गोदरेज स्काई टैरेस प्रोजेक्ट में स्थित है, जिसका टोटल कारपेट एरिया 4,222.7 स्क्वॉयर फीट है. वहीं उनके फ्लैट्स 4,568 स्क्वॉयर फीट में बने हैं. सूर्या के दोनों फ्लैट अपार्टमेंट के दो अलग-अलग फ्लोर पर है. जिस अपार्टमेंट में उनका फ्लैट है,और उसमें 6 लेयर वाला कार पार्किंग एरिया भी है.

IPL 2025 में व्यस्त सूर्यकुमार यादव ने पहले ही मैच में संभाली मुंबई इंडियंस की कप्तानी!

सूर्यकुमार यादव इस समय IPL 2025 में खेल रहे हैं। उन्होंने अपना पहला मैच मुंबई इंडियंस की ओर से चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेला, जिसमें हार्दिक पंड्या के बाहर रहने के कारण उन्हें कप्तानी का जिम्मा सौंपा गया था। हालांकि, उनकी कप्तानी में मुंबई इंडियंस जीत हासिल नहीं कर पाई और चेन्नई सुपर किंग्स से 4 विकेट से हार गई।

अगले मैच में नहीं होंगे सूर्यकुमार यादव कप्तान

IPL 2025 में मुंबई इंडियंस का अगला मैच अब गुजरात टाइटंस से है. और ये मुकाबला 29 मार्च को अहमदाबाद में खेला जाएगा. इस मुकाबले में जो भी टीम जीतेगी उसका खाता खुलता दिखेगा. सूर्यकुमार यादव इस मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान नहीं होंगे पर बतौर खिलाड़ी को उसे जिताने की पूरी कोशिश करते दिखेंगे.

नाबालिग के बढ़ते पेट का राज जानकर डॉक्टर भी रह गए सन्न! स्कर्ट के नीचे दिखा ऐसा सच कि उड़ गए होश!