India news (इंडिया न्यूज़), ISSF World Championships 2023:  ISSF विश्व चैंपियनशिप 2023 का आयोजन अज़रबैजान की राजधानी बाकू में जारी है। जहां शुक्रवार को शिव नरवाल और ईशा सिंह की भारतीय मिश्रित टीम ने 10 मीटर एयर पिस्टल में  स्वर्ण पदक अपने नाम किया। 17 वर्षीय शिव नरवाल और 18 वर्षीय ईशा सिंह की जोड़ी ने फाइनल में तुर्की के एसआई तारन और यूसुफ डिकेक को 16-10 से हराकर पोडियम पर शीर्ष स्थान हासिल किया।  वहीं, पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना ने ईरान को हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया।

क्वालीफाइंग में पहले स्थान पर थी भारतीय जोड़ी

इससे पहले, भारतीय जोड़ी ने क्वालीफाइंग में 583 के स्कोर के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया था और तुर्की 581 के साथ दूसरे स्थान पर था। दिव्या थडिगोल सुब्बाराजू और सरबजोत सिंह की एक अन्य भारतीय टीम 574 के स्कोर के साथ क्वालीफाइंग में 22वें स्थान पर रही।

चैंपियनशिप में भारत का दूसरा पदक

गुरुवार को पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल शूटिंग टीम ने कांस्य पदक जीता था और इसके साथ ही यह बाकू विश्व चैंपियनशिप में भारत का दूसरा पदक था। सरबजोत सिंह और अर्जुन सिंह चीमा के साथ शिव नरवाल भी कांस्य पदक विजेता टीम का हिस्सा थे। यह ISSF वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत का पहला मिश्रित टीम स्वर्ण पदक भी था।

यह भी पढ़ें-Cricket News: एक और भारतीय खिलाड़ी हुआ चोटिल, एक महीने के लिए क्रिकेट से रहना होगा दूर