India News (इंडिया न्यूज), Shubman Gill: इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का चयन हो चुका है। इस बार भारत की 18 सदस्यीय टेस्ट टीम की कमान उसके नए कप्तान शुभमन गिल के हाथों में है। बतौर कप्तान शुभमन गिल उस मीटिंग का भी हिस्सा थे, जहां टीम का चयन किया गया। हालांकि, अब खबर आ रही है कि गौतम गंभीर चुने गए 18 खिलाड़ियों में से एक के चयन के खिलाफ थे। उस खिलाड़ी का चयन बड़ी मुश्किल से इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया में हुआ है। गंभीर को इसके लिए मनाने में गिल को काफी मशक्कत करनी पड़ी। उन्होंने करीब आधे घंटे तक समझाया, तब जाकर हेड कोच गौतम गंभीर उस खिलाड़ी को लेने के लिए राजी हुए।
इस खिलाड़ी के चयन को लेकर भिड़े गिल और गंभीर!
अब आप सोच रहे होंगे कि वो खिलाड़ी कौन है? मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिस खिलाड़ी को लेकर गौतम गंभीर और शुभमन गिल में तकरार हुई, उसका नाम साई सुदर्शन है। हालांकि, ये समझ से थोड़ा परे है कि गंभीर उसके चयन के खिलाफ क्यों थे? वह भी तब जब न सिर्फ उनका प्रदर्शन अच्छा है बल्कि उन्हें इंग्लैंड की काउंटी क्रिकेट में खेलने का भी अनुभव है।
बड़ी मुस्किल से माने गंभीर!
क्रिकब्लॉगर ने बीसीसीआई के एक सूत्र का हवाला देते हुए लिखा कि गौतम गंभीर खुद बाएं हाथ के बल्लेबाज रहे हैं, इसके बावजूद उनका साई सुदर्शन के लिए मना करना समझ से परे है। दुनियाभर के क्रिकेटर साई सुदर्शन के नाम की वकालत कर रहे थे, लेकिन लगता है गंभीर की योजना कुछ और ही थी। हालांकि, शुभमन गिल ने आखिरकार उन्हें अपना मन बदलने पर मजबूर कर दिया और फिर साई सुदर्शन का चयन किया गया।
अचानक लापता हो गए Nuclear Bomb, कब फट जाएं पता नहीं…पूरी घटना सुनकर कांप जाएगी रूह
तीसरे ओपनर हो सकते हैं साई सुदर्शन
टीम इंडिया में ओपनिंग स्लॉट के लिए साई सुदर्शन का चयन हुआ है। माना जा रहा है कि वह टीम के तीसरे ओपनर होंगे। साई सुदर्शन के चयन में उनके आईपीएल और रणजी प्रदर्शन ने अहम भूमिका निभाई है। वह फिलहाल आईपीएल 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में से एक हैं। जबकि 2024-25 के रणजी सीजन में उन्होंने 76 की औसत से रन बनाए हैं, जिसमें एक दोहरा शतक भी शामिल है।
मुंबई पुलिस को छत्रपति शिवाजी महाराज एयरपोर्ट उड़ाने की धमकी वाला आया फोन , मामला दर्ज