India News (इंडिया न्यूज),IPL 2025:आईपीएल 2025 में बुमराह की वापसी से मुंबई इंडियंस के विरोधी खिलाड़ी चकमा खा गए हैं। 7 अप्रैल को मुंबई इंडियंस को अपने घरेलू मैदान पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से भिड़ना है। लेकिन, उससे पहले अच्छी बात ये है कि बुमराह टीम से जुड़ गए हैं। हालांकि, इस बात पर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है कि बुमराह आरसीबी के खिलाफ मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बन पाएंगे या नहीं।
पहला मैच बुमराह कब खेलेंगे?
पीठ की सर्जरी के बाद बुमराह बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैब कर रहे थे, जहां से पिछले दिनों एक रिपोर्ट में कहा गया था कि उनकी वापसी पर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है। लेकिन, अब बुमराह के मुंबई इंडियंस से जुड़ने की खबर सामने आई है। जहां तक बुमराह के मैच खेलने की बात है, तो फिलहाल इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। लेकिन, माना जा रहा है कि वह 13 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेल सकते हैं।
मुंबई इंडियंस के लिए खेले 133 मैच
जसप्रीत बुमराह 2013 से मुंबई के पेस अटैक की ताकत रहे हैं। तब से अब तक उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए 133 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 165 विकेट लिए हैं। बुमराह पीठ की चोट के कारण आईपीएल 2023 में नहीं खेल पाए थे।