India News (इंडिया न्यूज)Jasprit bumrah: कहते हैं जंगल में हर कोई राजा बनने की कोशिश करता है जब तक कि उसका बादशाह शिकार करने रणभूमि में न आ जाए। इंडियन प्रीमियर लीग का माहौल अब तक कुछ ऐसा ही है। जहां निकम्मे गेंदबाज योद्धा बनकर घूम रहे हैं, वहीं बल्लेबाजों ने गेंदबाजों पर कहर बरपा रखा है। लेकिन अब ऐसा नहीं है, क्योंकि जसप्रीत बुमराह आईपीएल में बल्लेबाजों का शिकार करने और अपनी आग बरसाने वाली गेंदों से कत्लेआम मचाने के लिए मैदान पर लौट आए हैं। आईपीएल का तापमान बढ़ने वाला है, बल्लेबाजों का मनोबल टूटने वाला है। इसकी शुरुआत विराट कोहली की आरसीबी से होगी।

दरअसल, भारतीय टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह लंबे समय से चोटिल चल रहे थे। वह आईपीएल 2025 के शुरुआती मैच भी नहीं खेल पाए थे। लेकिन, अब वह पूरी तरह से फिट हैं और इस सीजन मुंबई इंडियंस के लिए खेलने के लिए तैयार हैं। जी हां, जसप्रीत बुमराह पूरी तरह से फिट हो गए हैं और आईपीएल 2025 के लिए मुंबई इंडियंस से जुड़ गए हैं। मुंबई इंडियंस ने बुमराह के कैंप से जुड़ने पर सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी शेयर किया है।

अचानक कहां लापता हो गया शी जिनपिंग के सबसे करीबी शख्स,चाइना के राष्ट्रपति का सबसे उठा भरोसा, मचा हंगामा

जसप्रीत बुमराह ऑस्ट्रेलिया दौरे पर चोटिल हो गए थे

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर सिडनी टेस्ट में जसप्रीत बुमराह चोटिल हो गए थे। उनकी पीठ के निचले हिस्से में तकलीफ थी। इसके बाद बुमराह आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी भी नहीं खेल पाए थे। लेकिन, अब बुमराह जल्द ही मुंबई इंडियंस की जर्सी पहनकर एक्शन में नजर आएंगे।

जसप्रीत बुमराह का आईपीएल करियर

31 वर्षीय जसप्रीत बुमराह ने अब तक आईपीएल में कुल 133 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 7.30 की इकॉनमी से गेंदबाजी करते हुए 165 विकेट लिए हैं। बुमराह ने 2013 में आईपीएल में डेब्यू किया था।

आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस का खराब फॉर्म जारी

आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। मुंबई इंडियंस ने अब तक खेले गए चार मैचों में से तीन में हार का सामना किया है। मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ एकमात्र मैच जीता था। मुंबई इंडियंस का अगला मैच 7 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ है।

सीईटी परीक्षा में देरी को लेकर सरकार पर भड़की सैलजा, कहा – लाखों युवाओं को सीईटी परीक्षा का इंतजार, अब तक न तो तय की एजेंसी और ना ही परीक्षा की तारीख