India News,(इंडिया न्यूज),Lebanese Athletics Championships 2023: एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में शुक्रवार को भारतीय भाला फेक खिलाड़ी अन्नू रानी और किशोर जेना ने लेबनान  महिलाओं और पुरुषों के मुक़ाबले में स्वर्ण पदक जीता। अन्नू रानी ने 55.32 मीटर के थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता। बता दें कि अन्नू रानी का नेशनल रिकॉर्ड 63.82 मीटर है, जिसे उन्होंने साल 2022 में जमशेदपुर में हासिल किया था।

अन्नू रानी की दूरी रजत पदक विजेता की दूरी से दोगुनी

बता दे कि बर्मिंघम में राष्ट्रमंडल खेल 2022 में कांस्य पदक जीतने के बाद से चार प्रतियोगिताओं में, अन्नू रानी ने 60 मीटर का आंकड़ा पार नहीं किया है। हालांकि, लेबनान में अन्नू रानी की दूरी रजत पदक विजेता लिन नादेर (26.48 मीटर) की दूरी से दोगुनी से भी अधिक थी।

पुरुषों के इवेंट में किशोर जेना ने जीता स्वर्ण

किशोर जेना ने पुरुषों के इवेंट में 78.96 मीटर के थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता। उनका सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत रिकॉर्ड 82.87 मीटर का है, जिसे उन्होंने इसी साल भुवनेश्वर में हासिल किया था।

शिवपाल सिंह ने शिवपाल सिंह ने जीता

टोक्यो 2020 ओलंपियन शिवपाल सिंह ने 73.34 मीटर थ्रो के साथ रजत पदक अपने नाम किया। उनका सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत रिकॉर्ड 86.23 मीटर का है, जिसे उन्होंने दोहा में आयोजित 2019 एशियाई चैंपियनशिप में हासिल किया था।

यह भी पढ़ें-Korea Open 2023: सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने वर्ल्ड नंबर 1 जोड़ी को हरा जीता खिताब