India News ( इंडिया न्यूज़ ) Lionel Messi’s World Cup jersey sold : लियोनेल मेसी का शुमार दुनिया के महानतम फुटबॉलर्स में किया जाता है। आपको बता दें, लियोनेल मेसी (Lionel Messi) की कप्तानी में अर्जेंटीना की टीम ने पिछले साल फीफा वर्ल्ड कप 2022 का खिताब अपने नाम किया था। मेसी के दुनिया भर में करोड़ो फैंस हैं और उन्हें लेकर प्रशंसकों में जबरदस्त क्रेज रहता है। तो वहीं लियोनेल मेसी की जर्सी को करोड़ों रुपए में नीलाम किया गया।
करोड़ों में बिकी मेसी की जर्सी
अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी की पिछले साल वर्ल्ड कप के दौरान पहनी गई छह जर्सी नीलाम किए गए हैं। नीलामी ये सभी जर्सी 78 लाख डॉलर में बिकी है। वहीं नीलामी करने वाली संस्था सोथबी ने इस बात की घोषणा की। सोथबी ने बताया कि मेसी ने इन शर्ट को कतर में 2022 में खेले गए फीफा वर्ल्ड कप के पहले चरण के मैचों में पहनी थी। इस साल खेल से जुड़ी वस्तुओं की नीलामी में यह सर्वाधिक कीमत पर बिकने वाली वस्तु रही है।
जर्सी की कीमत
78 लाख डॉलर को भारतीय रुपए में बदला जाए तो यह करीब 64 करोड़ रुपए होते हैं। यानी कि लियोनेल मेसी की एक जर्सी की कीमत लगभग 10.5 करोड़ रुपए लगाई गई हैं।
ये भी पढ़ें – Jyoti Amge Birthday: दुनिया की सबसे छोटी महिला ज्योति आम्गे के जन्मदिन पर उनसे जुड़ीं ये खास बात आपको जरूर जानना चाहिए