India News (इंडिया न्यूज), IPL 2025 Rohit Sharma: मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच सोमवार को वानखेड़े स्टेडियम में मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच शाम 7.30 बजे से होगा। रोहित शर्मा आईपीएल 2025 के इस मैच में खेल सकते हैं। मुंबई के दिग्गज खिलाड़ी रोहित पिछले मैच में नहीं खेल पाए थे। लेकिन अब वह वापसी कर सकते हैं। रोहित की टीम अब वैसी स्थिति में नहीं है, जैसी पहले हुआ करती थी। इसका सबूत खुद टीम ने दिया है।
रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने 5 बार आईपीएल का खिताब जीता है। टीम ने 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में आईपीएल ट्रॉफी जीती। हालांकि, इसके बाद मुंबई ने रोहित को कप्तानी से हटा दिया। उनकी जगह हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया गया। रोहित की अब टीम में पहले जैसी पकड़ नहीं रही। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ रोहित को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली। बताया गया कि चोट के कारण वह टीम का हिस्सा नहीं हैं।
क्या रोहित शर्मा अब मुंबई के हीरो नहीं रहे?
मुंबई इंडियंस के एक्स हैंडल पर नजर डालें तो रोहित को लेकर बहुत कम पोस्ट शेयर किए गए हैं। जबकि हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव के पोस्ट देखने को मिलेंगे। रोहित को कप्तानी से हटाए जाने के बाद टीम में विवाद हुआ था, ऐसा दावा रिपोर्ट्स में किया गया था। अब एक बार फिर इस बात का संकेत मिला है। रोहित लखनऊ के खिलाफ मैच से पहले मैदान पर जहीर खान से बात कर रहे थे। रोहित ने जहीर से कहा, “मैंने वही किया जो मुझे करना था।” हालांकि, बाद में इस वीडियो को डिलीट कर दिया गया।
क्या मुंबई टीम में अभी भी विवाद चल रहा है?
मुंबई इंडियंस के ड्रेसिंग रूम में फिलहाल क्या माहौल है, इसकी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। लेकिन अब कमान पूरी तरह से हार्दिक पांड्या के हाथों में है।