India News(इंडिया न्यूज), MS Dhoni Birthday: आज MS Dhoni का 43वां जन्मदिन है औऱ आज हम आपको उनके जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें बताएंगे जो शायद आप नहीं जानते होंगे। आपको बता दें कि धोनी एक सफल बल्लेबाज और विकेटकीपर हैं जिनके बराबरी पर न अभी तक कोई आ पाया है और न ही आ पाएगा। इस बीच हम आपको इस खबर में बताते हैं धोनी के रिकॉर्ड्स के बारे में और उन्हें कितने पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

Hardik की जिंदगी में दिखीं Natasa की हलचल, पति की तस्वीरों पर इस तरह किया रिएक्ट

MS Dhoni का जन्मदिन

एमएस धोनी का जन्म 7 जून 1981 को रांची, बिहार (अब झारखंड) में हुआ था, अपनी मेहनत, प्रतिभा और जुनून से धोनी ने छोटे शहर से होने के बावजूद लोगों को काफी प्रभावित किया। धोनी भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान बने। टीम इंडिया के कप्तान के तौर पर उन्होंने ICC T20 विश्व कप, ICC ODI विश्व कप और ICC चैंपियंस ट्रॉफी जीती। बल्ले से और कप्तान के तौर पर उनकी अविश्वसनीय उपलब्धियों के लिए फैंस उन्हें काफी पसंद करते हैं। इसके अलावा आज हम आपको माही की जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें बताने जा रहे हैं, जो शायद फैंस जानते हों।

पसंद था फुटबॉल

क्रिकेट की पिच पर चौके-छक्के लगाने वाले माही को क्रिकेट का शौक नहीं था। धोनी को फुटबॉल खेलना बहुत पसंद था। लेकिन, किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। माही अपने स्कूल के दिनों में फुटबॉल और बैडमिंटन खेला करते थे।

माही के नाम तीन ICCC ट्रॉफी जीतने का रिकॉर्ड है। माही ने साल 2007 में ICC T20 वर्ल्ड कप, साल 2011 में ICC ODI वर्ल्ड कप और साल 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती। ऐसा अनोखा कारनामा करने वाले धोनी भारतीय कप्तान के साथ-साथ दुनिया के इकलौते कप्तान हैं। आपको बता दें कि एमएस धोनी ने कुल 538 इंटरनेशनल मैचों में 195 स्टंपिंग की हैं। ये रिकॉर्ड आज तक धोनी को छोड़कर कोई नहीं बना पाया।

भारतीय टीम में निभाई अहम भूमिका

टीम इंडिया के लिए बतौर विकेटकीपर-बल्लेबाज खेलते हुए एमएस धोनी ने साल 2005 में श्रीलंका के खिलाफ 183 रनों की आतिशी पारी खेली थी। इस दौरान एमएस धोनी के बल्ले से 15 चौके और पांच गगनचुंबी छक्के भी निकले थे। यह धोनी का वनडे में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर भी है। आपको बता दें कि एमएस धोनी को दो बार ICC प्लेयर ऑफ द ईयर चुना गया है। ऐसा करने वाले माही पहले खिलाड़ी हैं।

बाइक के शौकीन

क्रिकेट के अलावा धोनी को बाइक चलाना भी बहुत पसंद है। धोनी जब भी क्रिकेट से दूर होते हैं तो अक्सर अपनी बाइक लेकर निकल जाते हैं और रांची की सड़कों पर घूमते हैं। धोनी के पास एक गैराज भी है। जहां धोनी ने अपनी पसंद की एक दर्जन से ज्यादा बाइक रखी हैं।

CTET की परीक्षा आज, सेंटर पहुंचने से पहले पढ़ लें ये जरूरी निर्देश

मिले इतने पुरस्कार

साल 2018 में एमएस धोनी को भारत का तीसरा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार- पद्म भूषण मिल चुका है। साल 2009 में धोनी को भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार- पद्म श्री से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा साल 2007-2008 में धोनी को खेलों में उपलब्धि के लिए भारत का सर्वोच्च सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार दिया गया था।