India News (इंडिया न्यूज),MS Dhoni Viral Video:भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की बहन के शादी में क्रिकेट के कई सितारे पहुंचे।पूर्व कप्तान एमएस धोनी और सुरेश रैना पंत की बहन की शादी से पहले मंगलवार (11 मार्च) को जमकर डांस करते नजर आए। स्टार भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की बहन की शादी के फंक्शन से वायरल हो रहे वीडियो में धोनी और रैना अपने डांस मूव्स दिखाते नजर आ रहे हैं।
पिछले साल हुई थी सगाई
पंत की बहन साक्षी की पिछले साल सगाई हुई थी। वह इसी हफ्ते शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। शादी के फंक्शन मसूरी में हो रहे हैं। पंत रविवार (9 मार्च) को दुबई में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे। सोमवार सुबह भारत पहुंचे और परिवार के सदस्यों के साथ जश्न में शामिल हुए।ऋषभ पंत और उनके परिवार से करीबी रिश्ता रखने वाले महेंद्र सिंह धोनी मंगलवार को पत्नी साक्षी के साथ देहरादून पहुंचे। खबर है कि भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और बल्लेबाजी सुपरस्टार विराट कोहली भी शादी समारोह में शामिल हो सकते हैं।
बिजनेसमैन अंकित चौधरी से हो रही है शादी
ऋषभ की बहन साक्षी की शादी बिजनेसमैन अंकित चौधरी से हो रही है। दोनों ने करीब नौ साल तक डेटिंग करने के बाद पिछले साल जनवरी में सगाई की थी। पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी जनवरी 2024 में लंदन में आयोजित सगाई समारोह में शामिल हुए थे। देहरादून जाने से पहले धोनी चेन्नई में सीएसके कैंप में शामिल हुए और आईपीएल 2025 के लिए अपनी तैयारियां शुरू कर दीं।
43 वर्षीय क्रिकेटर ने आखिरी बार 18 मई 2024 को बेंगलुरु में आरसीबी के खिलाफ प्रतिस्पर्धी मैच खेला था। वह सीएसके को जीत दिलाने और प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने में विफल रहे। पंत आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्हें जनवरी में लखनऊ स्थित फ्रेंचाइजी का नया कप्तान नियुक्त किया गया था। पंत को दिल्ली कैपिटल्स ने रिटेन नहीं किया था। वह आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी में 27 करोड़ रुपये में एलएसजी में शामिल हुए। वह आईपीएल के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं।
विनेश फोगाट के गढ़ में भी BJP ने लहराया झंडा, फरीदाबाद से लेकर गुरुग्राम तक जश्न का माहौल