India News (इंडिया न्यूज),MS Dhoni Daughter School Fee: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट के मैदान पर जितने कूल नजर आते हैं, निजी जिंदगी में भी उतने ही शांत जीवन जीते हैं। धोनी अपनी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ रांची में अपने आलीशान फार्महाउस ‘कैलाशपति’ में रहते हैं। धोनी की बेटी जीवा अब लगभग 10 साल की हो चुकी हैं और रांची के सबसे प्रतिष्ठित स्कूलों में से एक टॉरियन वर्ल्ड स्कूल में पढ़ रही हैं।
Taurian World School Ranchi: रांची का प्रीमियर एजुकेशन सेंटर
टॉरियन वर्ल्ड स्कूल की स्थापना 2008 में लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स के पूर्व छात्र अमित बाजला ने की थी। 65 एकड़ के विशाल परिसर में फैला यह स्कूल न केवल पढ़ाई बल्कि स्टूडेंट्स के सर्वांगीण विकास के लिए जाना जाता है। अमित बाजला की दूरदर्शिता और नेतृत्व में यह स्कूल आज रांची के टॉप इंस्टीट्यूट्स में गिना जाता है। यहां पढ़ाई के साथ-साथ रचनात्मकता, आलोचनात्मक सोच और भावनात्मक बुद्धिमत्ता पर विशेष जोर दिया जाता है।
शिक्षा के साथ मिलती हैं आधुनिक सुविधाएं
जीवा के स्कूल टॉरियन वर्ल्ड स्कूल में पढ़ाई के साथ कई अनूठी सुविधाएं दी जाती हैं। यहां जैविक खेती, घुड़सवारी और मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जाता है। खेल और अन्य पाठ्येतर गतिविधियां यहां के पाठ्यक्रम का अहम हिस्सा हैं। स्कूल में अंतरराष्ट्रीय फैकल्टी भी पढ़ाती है, जिससे स्टूडेंट्स को वैश्विक स्तर की शिक्षा मिलती है। यहां का माहौल छात्रों को न सिर्फ अकादमिक रूप से बल्कि व्यक्तिगत विकास में भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है।
MS Dhoni Daughter School: फीस भी जान लीजिए
टॉरियन वर्ल्ड स्कूल की फीस की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एलकेजी से कक्षा आठ तक के लिए वार्षिक फीस करीब ₹4.40 लाख है। वहीं, कक्षा 9 से 12 तक के लिए यह फीस ₹4.80 लाख प्रति वर्ष है। इस फीस में यूनिफॉर्म, किताबें और अन्य जरूरी सामग्रियां भी शामिल हैं। धोनी की बेटी जीवा के इस स्कूल में पढ़ाई करने से इसकी लोकप्रियता और भी बढ़ गई है। टॉरियन वर्ल्ड स्कूल आज रांची ही नहीं, पूरे झारखंड में शिक्षा का एक प्रमुख केंद्र बन चुका है।