India News (इंडिया न्यूज), Mumbai Indians New Jersey : आईपीएल 2025 (IPL 2025) के लिए मुंबई इंडियंस ने अपनी आधिकारिक जर्सी फैंस के सामने पेश कर दी है। इसको लेकर मुंबई इंडियंस की तरफ से एक वीडियो भी जारी किया गया है। इसमें कप्तान हार्दिक पांड्या ने फैंस को खास संदेश भी दिया है। हार्दिक ने इसमें रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा की टीम के साथ मुंबई की गौरवशाली विरासत को बनाए रखने का वादा किया है।

कप्तान हार्दिक पांड्या ने फैंस को दिया खास संदेश

टीम की तरफ से जारी किए गए वीडियो में कप्तान हार्दिक पांड्या ने कहा, “प्यारे पल्टन, 2025 हमारे लिए विरासत को वहां ले जाने का अवसर है, जहां इसका हक है। नीले और सुनहरे रंग की जर्सी पहनकर हम मुंबई की तरह खेलने के लिए मैदान में उतरेंगे। यह सिर्फ हमारी जर्सी नहीं है-यह आपसे एक वादा है-चला भेटू, वानखेड़े ला (चलो वानखेड़े में मिलते हैं)!”

कैसी है Mumbai Indians की जर्सी?

नई जर्सी में नीला और सुनहरा रंग जोकि मुंबई इंडियंस के सार का प्रतीक है उसे बरकरार रखा गया है। यहां नीला रंग भरोसे, आत्मविश्वास और टीम की असीम क्षमता का प्रतीक है, जबकि सुनहरा गौरव, उपलब्धि और उत्कृष्टता की निरंतर खोज का प्रतीक है। यह टीम के निडर क्रिकेट को जारी रखने का वादा भी करता है। जिन लोगों को ये जर्सी खरीदनी है, वो इसे MI शॉप पर जाकर इसे खरीद सकते हैं। इसकी कीमत 4,999 रुपये से 2,499 रुपये के बीच रखी गई है।

हार के बाद सिर झुकाए आए…ड्रेसिंग रूम में फूट-फूट कर रोए, पाकिस्तानी खिलाड़ियों का ये Video देखकर टूट जाएगा दिल

IPL 2025 के लिए MI का स्क्वॉड

IPL 2025 के लिए टीम में जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, रोहित शर्मा, तिलक वर्मा, ट्रेंट बोल्ट, नमन धीर, रॉबिन मिंज, कर्ण शर्मा, रेयान रिकेल्टन, दीपक चाहर, अल्लाह गजनफर, विल जैक्स, अश्विनी कुमार, मिचेल सेंटनर, रीस टॉपली, कृष्णन श्रीजीत, राज अंगद बावा, सत्यनारायण राजू, बेवॉन जैकब्स, अर्जुन तेंदुलकर जैसे अच्छे खिलाड़ियों को चुना गया है।

रणबीर-आयुष्मान नहीं ये एक्टर बनेगा सौरव गांगुली, दादा ने खुद ही खोला राज