India News (इंडिया न्यूज), IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 23 फरवरी को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पाकिस्तान की टीम भी अब दुबई पहुंच चुकी है। इस दौरान जब पाकिस्तान टीम के खिलाड़ी प्रैक्टिस के लिए बस से उतर रहे थे तो खिलाड़ियों के साथ एक लड़की भी बस से उतरती नजर आई। इतना ही नहीं यह ‘मिस्ट्री गर्ल’ मैदान पर भी नजर आई। जिसके बाद अब फैंस के मन में बड़ा सवाल उठ रहा है कि आखिर यह ‘मिस्ट्री गर्ल’ कौन है?

पाकिस्तानी टीम के साथ कौन है मिस्ट्री गर्ल?

पाकिस्तानी टीम  के साथ एक मिस्त्री गर्ल नजर आ रही है। प्रैक्टिस सेशन के दौरान भी एक लड़की  नजर आ रही है, जिसको लेकर खूब चर्चा चल रही है। पाकिस्तान से आए पत्रकारों ने बताया कि, ये पंजाब पुलिस की असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (ASP) है। पाकिस्तान क्रिकेट टीम जब अंडर 19 वर्ल्ड कप खेलने गई थी। तब भी ये टीम के साथ थीं। 

राजस्थान में 2020 पटवारी पदों पर निकली बंपर भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया और क्या है योग्यता

मैनेजर के तौर पर टीम से जुड़ीं हैं

बताया जा रहा है कि, पाकिस्तान क्रिकेट टीम के साथ मैनेजर के तौर पर जुड़ी है। इसलिए वो टीम के साथ ट्रैवल कर रहीं हैं। किसी भी टीम के सपोर्टिंग स्टाफ में महिला स्टाफ का होना इसलिए भी जरुरी है कि, जब कोई फीमेल फैन क्रिकेटर के करीब आना चाहे या उनके साथ सेल्फी लेना चाहे। इसलिए भी महिला स्टाफ का होना भी जरुरी है। आपको जानकारी के लिए बता दें कि, इस मिस्ट्री गर्ल ने सभी का ध्यान खींचा है। सोशल मीडिया पर लोगों द्वारा सवाल किए जा रहे हैं। 

41 दिन बाद भी नहीं थम रहा श्रद्धालुओं का सैलाब, महाकुंभ के आखिरी वीकेंड पर सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े