इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:

Neeraj Chopra Most Searched On Internet In 2021 : नीरज चोपड़ा इस साल इंटरनेट पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले व्यक्ति बने। उन्हें भारत में सेलिब्रिटी के तौर पर तो विश्वभर में एक एथलेटिक्स खिलाड़ी के तौर पर गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया गया। नीरज ने इस साल ही टोक्यो ओलंपिक में जैवलिन थ्रो में देश के लिए गोल्ड मेडल जीता था।

जिसके बाद उनके सोशल मीडिया फॉलाअर्स में जबरदस्त इजाफा देखने को मिला था। ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर नीरज चोपड़ा ने इतिहास रचा और इसी के साथ उनकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ी।

स्वर्ण पदक जीतने के बाद बढ़ी लोकप्रियता (Neeraj Chopra Most Searched On Internet In 2021)

भारत के लिए टोक्यो ओलंपिक में जैवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल जीतने के बाद नीरज की लोकप्रियता काफी बड़ गई। गोल्ड मेडल जीतने से इंस्टाग्राम पर नीरज के फॉलोअर्स ढाई लाख थे, जो पांच महीने में 52 लाख हो गए हैं। वहीं स्वर्ण पदक जीतने के 24 घंटे में 10 लाख फॉलोअर्स हो गए थे।

खेल रत्न से हो चुके हैं सम्मानित (Neeraj Chopra Most Searched On Internet In 2021)

नीरज ने टोक्यो ओलंपिक में 87.58 मीटर थ्रो फेंक कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। इसके बाद नीरज को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न से नवाजा गया। वहीं केंद्र सरकार की ओर से भी उन्हें इनाम राशि के रूप में 6 करोड़ रूपए दिए गए थे। वहीं आनंद महिंद्रा ने उन्हें एसयूवी 700 गिफ्ट की थी।

Also Read : Ashes 2nd Test Australia Beat England by 275 Runs एशेज में आस्ट्रेलिया 2-0 से आगे दूसरे मुकाबले में इंग्लैेंड को 275 रनों से दी मात

Connect With Us:-  Twitter Facebook