India News (इंडिया न्यूज)Neeraj chopra: ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा को भारतीय सेना में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। नीरज चोपड़ा को प्रादेशिक सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल की उपाधि दी गई है। नीरज चोपड़ा भाला फेंक में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक हैं। नीरज ने टोक्यो ओलंपिक 2021 में भारत के लिए भाला फेंक में स्वर्ण पदक जीता है। अब उन्हें भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
कनाडा की विदेश मंत्री ने गीता पर हाथ रख कर खाई कसम, जानिए किन देशों में चल रही है ये प्रथा? चौंकाने वाली है हकीकत
नीरज चोपड़ा बने लेफ्टिनेंट कर्नल
नीरज चोपड़ा को भारत की प्रादेशिक सेना विनियम, 1948 के पैरा-31 के तहत शामिल किया गया है। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें लेफ्टिनेंट कर्नल का पद दिया है। इससे पहले नीरज राजपूताना राइफल्स में सूबेदार के पद पर थे। नीरज 2016 में नायब सूबेदार के पद पर भारतीय सेना में शामिल हुए थे।
नीरज चोपड़ा ने जीता स्वर्ण पदक
नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में भाला फेंक में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। वह देश के लिए व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले ट्रैक और फील्ड एथलीट बन गए। नीरज ने अपने दूसरे प्रयास में 87.58 मीटर की दूरी तय करके पहला स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने टोक्यो ओलंपिक में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता।
नीरज चोपड़ा ने सिल्वर मेडल जीता
नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीता तो वहीं पेरिस ओलंपिक 2024 में भी नीरज भारत के लिए सिल्वर मेडल लेकर आए। ओलंपिक में लगातार दो मेडल जीतने के बाद नीरज चोपड़ा को कई विज्ञापन ऑफर मिले हैं। इससे उनकी कमाई में इजाफा हुआ है। नीरज ने साल 2025 में प्रोफेशनल टेनिस खिलाड़ी हिमानी मोर से शादी की है। नीरज से पहले कई एथलीट टेरिटोरियल आर्मी का हिस्सा हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी टेरिटोरियल आर्मी में हैं।