India News (इंडिया न्यूज), Paris Paralympics 2024 Day 10 Schedule: पेरिस पैरालंपिक में भारत के खिलाड़ियों ने अबतक जोरदार प्रदर्शन किया है।  अब तक भारत ने कुल 27 मेडल हासिल कर लिए हैं। ऐसा करके भारत के खिलाड़ियों ने टोक्यो पैरालंपिक के रिकॉर्ड को काफी पीछे छोड़ दिया है। इस पैरालंपिक में भारत ने 19 मेडल जीते थे। अगर हम पेरिस पैरालंपिक की बात करें तो खिलाड़ियों ने मेडल की झड़ी लगा दी है। 6 गोल्ड समेत भारत ने अब तक कुल 27 मेडल जीतने में सफलता हासिल की है। 9वें दिन भारत के खाते में एक गोल्ड मेडल आया था। प्रवीण कुमार ने हाई जंप में भारत को गोल्ड जिताया था। आइए देखते हैं 10वें दिन यानी (7 सितंबर) को कौन-कौन से खेल हैं। और किस खेल में भारत के मेडल इवेंट्स हैं।

10वें दिन भारत के कुल 2 मेडल इवेंट

अगर हम पेरिस पैरालंपिक के 10वें दिन की बात करें तो, आज भारत के कुल 2 मेडल इवेंट हैं। एक मेडल इवेंट रात 12 बजे के बाद है, जो 10वें दिन में गिना जाएगा। पहला मेडल इवेंट मेंस की रोड रेस सी होगा। इसमें भारत की ओर से अरशद शेख परफॉर्म करेंगे। वहीं, मेंस के अलावा वूमेंस का भी मेडल राउंड होगा। रोड रेस सी में भारत की ओर से ज्योजि गडेरिया परफॉर्म करेगी।

भारत के सबसे अमीर घर में कैसे हुआ गणपति बप्पा का स्वागत? वीडियो देख हो जाएंगे मदहोश

शनिवार को पेरिस पैरालंपिक में प्रतियोगिता के 10वें दिन का कार्यक्रम

शनिवार के दिन रोड साइकिलिंग, कैनो स्प्रिंट, तैराकी और फिर एथलेटिक्स का खेल होगा। इसमें प्रतिभाग करने वाले भारतीय खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार हैं। 

मेंस की रोड रेस सी 1-3 (मेडल राउंड): अरशद शेख – दोपहर 1.00 बजे

वूमेंस की रोड रेस सी 1-3 (मेडल राउंड): ज्योति गडेरिया – दोपहर 1.05 बजे

मेंस की केएल1 200 मीटर (सेमीफाइनल): यश कुमार – दोपहर 1.30 बजे

वूमेंस की वीएल2 200 मीटर (सेमीफाइनल): प्राची यादव – दोपहर 2.05 बजे

मेंस की 50 मीटर बटरफ्लाई एस7 (हीट): सुयश जाधव – दोपहर 1.55 बजे

मेंस की 400 मीटर टी47 (मेडल राउंड): दिलीप गावित – 12.29 सुबह (रविवार)

‘हार जाओ वर्ना.. जला दिए जाएंगे’, गिड़गिड़ाने लगा पाकिस्तानी कप्तान, मैच फिक्सिंग पर दिग्गज का पर्दाफाश