India News (इंडिया न्यूज), Ram Mandir Pran Pratishtha: 22 जनवरी को राम लला का प्राण-प्रतिष्ठा समारोह होना है। आज (16 जनवरी) से पूजा-पाठ कार्यक्रम शुरु हो चुका है। इस ऐतिहासिक दिन का साक्षी होने के लिए कई दिग्गजों को न्योता भेजा गया है। इसी क्रम में आज (मंगलावर) भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली को भी निमंत्रण मिला है।
दिग्गजों को मिला न्योता
इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए देश भर के दिग्गजों को न्योता भेजा गया है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार धोनी को 15 जनवरी को रांची में उनके आवास पर निमंत्रण सौंपा गया था। अभी कुछ दिन पहले ही महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को भी समारोह में शामिल होने का निमंत्रण मिला था। तैयारियां इस समय जोरों पर हैं। हाल ही में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी प्रगति देखने के लिए अयोध्या का दौरा किया था।
जटायु प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी प्राण प्रतिष्ठा समारोह का नेतृत्व करने के लिए तैयार हैं। इस दौरान पीएम मोदी का जटायु की कांस्य प्रतिमा का अनावरण करने का भी कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी कांग्रेस को भी आमंत्रित किया गया था। जिसे कांग्रेस नेताओं द्वारा ठुकरा दिया गया। उन्होंने इस कार्यक्रम को राजनीतिक बताया है।
Also Read:
- FIFA Football Awards 2023: फीफा पुरस्कार समारोह में इन खिलाड़ियों का जलवा, देखें पूरी लिस्ट
- Australian Open: भारत के सुमित नागल का ऑस्ट्रेलियन ओपन में बड़ा कारनामा, ग्रैंड स्लैम में टूटा 35 साल पुराना रिकॉ