राहुल कादियान:
Ravi Shastri Big Statement: IPL 2022 में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के स्टार गेंदबाज युजवेंद्र चहल (Yujvendra Chahal) इस वक्त सुर्खियों में छाए हुए हैं। चाहे वह मैदान के अंदर उनके प्रदर्शन की बात हो या मैदान के बाहर उनसे जुड़े विवाद, चहल लगातार मीडिया रिपोर्ट्स की सुर्खियों में छाए हुए हैं।
चहल ने हाल ही में अश्विन के साथ अपनी बातचीत में यह खुलासा किया था कि आईपीएल 2013 के दौरान नशे की हालत में एक क्रिकेटर ने उन्हें 15वीं मंजिल से लटका दिया था। चहल के साथ ऐसा बर्ताव करने वाले क्रिकेटर के ऊपर टीम इंडिया के पूर्व कोच रवि शास्त्री (Ravi Shashtri) ने अपना गुस्सा जाहिर किया है। पूर्व कोच शास्त्री ने तो उस खिलाड़ी पर आजीवन बैन की मांग भी रख दी है।
लगा देना चाहिए बैन- शास्त्री (Ravi Shastri Big Statement)
आईपीएल में युजवेंद्र चहल के शुरुआती दिनों में इस लेग स्पिनर के शारीरिक उत्पीड़न के आरोपों पर भारत के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने सुझाव दिया है कि दोषी खिलाड़ी को कभी क्रिकेट के मैदान के करीब आने की इजाजत नहीं दी जानी चाहिए।
चौंका देने वाले खुलासे में चहल ने कहा था कि 2013 में आईपीएल मुकाबले के बाद नशे में धुत एक खिलाड़ी ने होटल के 15वें माले की बालकनी से उन्हें लटका दिया था। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए शास्त्री ने कहा कि यह कोई हंसी-मजाक का मामला नहीं है। यह एक गंभीर मामला है और हमे इसे इसी प्रकार से लेना चाहिए। इस तरह के खिलाड़ी पर आजीवन प्रतिबंध लगना चाहिए।
शास्त्री ने कहा, ‘मुझे नहीं पता कि इससे जुड़ा हुआ व्यक्ति कौन है, वह उस समय होश में नहीं था। अगर ऐसा हुआ है तो यह बड़ी चिंता की बात है। किसी का जीवन खतरे में था, कुछ लोगों को यह मजाकिया लग सकता है लेकिन यह बिल्कुल भी मजाकिया नहीं है।
उन्होंने कहा, ‘इससे पता चलता है कि जिसने भी ऐसा करने का प्रयास किया वह उचित स्थिति में नहीं था। जब आप ऐसी स्थिति में होते हो और कुछ ऐसा करने का प्रयास करते हो तो गलती होने की संभावना और अधिक हो जाती है। यह बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं है।
चहल ने हाल ही में किया था इसका खुलासा (Ravi Shastri Big Statement)
देश के टॉप लेग स्पिनरों में शामिल 31 साल के चहल ने रविचंद्रन अश्विन के साथ बातचीत के दौरान यह खुलासा किया था। इस बातचीत का वीडियो उनकी नई आईपीएल फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स ने जारी किया। चहल शास्त्री के मार्गदर्शन में भारतीय टीम की ओर से खेल चुके हैं।
शास्त्री ने कहा, ‘मैं पहली बार इस तरह का मामला सुन रहा हूं। यह बिल्कुल भी मजाकिया नहीं है। अगर यह घटना आज होती है तो दोषी पर आजीवन बैन लगना चाहिए और उस व्यक्ति को जितना जल्दी संभव हो सुधार केंद्र में भेजा जाना चाहिए।
मैदान से ही दूर करदो उसे (Ravi Shastri Big Statement)
शास्त्री ने कहा, ‘इस तरह की हरकत करने वाले खिलाड़ी पर आजीवन बैन से बेहतर है कि वह क्रिकेट के मैदान के पास ही नहीं आए, तभी उसे पता चलेगा कि यह मजाकिया है या नहीं। चहल ने कहा था कि काफी लोगों को इस घटना की जानकारी नहीं थी क्योंकि उन्होंने इसे अपने तक रखा था। पूर्व भारतीय कोच शास्त्री ने कहा कि यह जरूरी है कि खिलाड़ी जल्द से जल्द इस तरह की घटनाओं की जानकारी दें और कोई अनहोनी होने का इंतजार नहीं करें।
Ravi Shastri Big Statement
Connect With Us: Twitter | Facebook | Youtube