India News (इंडिया न्यूज),Rinku Singh Net Worth: भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे रिंकू सिंह ने 8 जून को प्रिया सरोज से सगाई कर ली। समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया ने लखनऊ के सेंट्रम 5-स्टार होटल में रिंकू से सगाई की। इस समारोह में अखिलेश यादव और जया बच्चन जैसे प्रमुख राजनेताओं के अलावा प्रवीण कुमार और पीयूष चावला जैसे पूर्व क्रिकेटर भी शामिल हुए। रिंकू और प्रिया अपने-अपने करियर के शुरुआती दौर में हैं, इस बीच आइए जानें कि इनमें से कौन ज्यादा अमीर है?
क्या एलन मस्क को बर्बाद करना चाहते हैं ट्रंप ? दी बड़ी चेतावनी, मचा हंगामा
रिंकू सिंह की नेटवर्थ
रिंकू सिंह ने वर्ष 2023 में टीम इंडिया के लिए पर्दापण किया था और वो साल 2018 से आईपीएल में खेल रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रिंकू की नेटवर्थ करीब 7-8 करोड़ रुपये है। रिंकू बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट के ग्रेड-सी में आते हैं, जिसके तहत उन्हें सालाना 1 करोड़ रुपये सैलरी मिलती है। वहीं, आईपीएल 2025 से पहले केकेआर ने रिंकू को 13 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। रिंकू के पास अलीगढ़ में एक घर है, जिसकी कीमत करीब 3 करोड़ रुपये है।
प्रिया सरोज की नेटवर्थ
रिंकू सिंह की होने वाली दुल्हनिया प्रिया सरोज सपा के वरिष्ठ नेता तूफानी सरोज की बेटी हैं। बता दें,वो (प्रिया के पिता) वो तीन बार सांसद रह चुके हैं। 26 वर्षीय प्रिया 2024 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की मछलीशहर सीट से सांसद नियुक्त हुई हैं। चुनाव के समय प्रिया सरोज ने अपनी कुल संपत्ति का खुलासा किया था। उनके पास कुल 11,25,719 रुपये की संपत्ति है। उनके यूनियन बैंक खाते में 10 लाख रुपये से अधिक की बचत है।
पिछले साल चुनाव के समय उनके पास 5 ग्राम सोना था। प्रिया सरोज के नाम पर कोई कार या घर पंजीकृत नहीं है। इसलिए नेटवर्थ के मामले में रिंकू सिंह अपनी मंगेतर से बहुत आगे हैं और उनसे ज्यादा अमीर हैं। आपको बता दें कि रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की सगाई 8 जून को हुई थी, जबकि उनकी शादी की तारीख 18 नवंबर तय की गई है।