India News(इंडिया न्यूज), Rinku Singh: भारत बनाम जिम्बाब्वे की चल रही सीरीज में रोजाना नए मोड़ देखने को मिल रहे हैं और खिलाड़ी रिकॉर्ड तोड़ पारी खेल रहे हैं। इस बीच भारतीय टीम के शानदार खिलाड़ी रिंकू सिंह ने शानदार पारी खेली। आपको बता दें कि भारतीय टीम की कप्तानी शुभमन गिल कर रहे हैं। हालांकि 6 जुलाई को भारत को जिम्बाब्वे से हार का सामना करना पड़ा। लेकिन कल खिलाड़ियों की जोरदार पारी ने जिम्बाब्वे को 134 रन पर ही समेट दिया। इसी के साथ रिंकू सिंह ने विराट, रोहित जैसे दिग्गजों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। आइए इस खबर में हम आपको बताते हैं पूरी जानकारी।

T20 World Cup 2024: जसप्रीत बुमराह का घर लौटने पर अहमदाबाद में भव्य स्वागत, देखें वायरल वीडियो

भारत ने 100 रन से जिम्बाब्वे को पछाड़ा

रिंकू 20वें ओवर में सबसे बेहतरीन स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करने वाले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने आखिरी ओवर में 336.36 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। उन्होंने सूर्या को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 321.43 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। वहीं, टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 19-20 ओवर के दौरान भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में रिंकू चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने 48 गेंदों पर 17 छक्के लगाए हैं। सूर्यकुमार (45 गेंदों पर 14 छक्के) पांचवें स्थान पर खिसक गए हैं।

MS Dhoni Birthday: बचपन में पढ़े एक साथ, होटल में हुई मुलाकात…किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है साक्षी और धोनी की लव स्टोरी

रिंकू ने इन दिग्गजों का तोड़ा रिकॉर्ड

336.36 – रिंकू सिंह
321.43 – सूर्यकुमार यादव
254.84 – रोहित शर्मा
230.61 – दिनेश कार्तिक
213.79 – विराट कोहली
203.57 – मनीष पांडे
195.06 – हार्दिक पांड्या
190.15 – एमएस धोनी