India News (इंडिया न्यूज), England Test Tour: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम इंडिया को करारी हार का सामना करना पड़ा था। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 3-1 से गंवा दी थी। उससे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू मैदान पर टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया का सूपड़ा साफ हो गया था। इस दौरान भारतीय कप्तान ने न सिर्फ सीरीज हारी बल्कि उनका खुद का प्रदर्शन भी निराशाजनक रहा।

इसलिए उनकी काफी आलोचना हुई थी। खासकर ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद तो उनका टेस्ट करियर खत्म ही माना जा रहा था। लेकिन बीसीसीआई ने उन पर अपना भरोसा कायम रखा है। रिपोर्ट के मुताबिक रोहित जून में होने वाली इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का हिस्सा होंगे।

रोहित का इंग्लैंड दौरा पक्का?

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय क्रिकेट टीम के चयनकर्ताओं ने 35 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया है। ये सभी खिलाड़ी 5 मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले इंडिया ए के इंग्लैंड दौरे का हिस्सा हो सकते हैं। यह दौरा आईपीएल 2025 के खत्म होने के एक हफ्ते बाद शुरू होगा। इसके साथ ही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के नए चक्र का अभियान भी शुरू हो जाएगा।

रोहित इस दौरान इंडिया ए टीम के साथ यात्रा कर सकते हैं। बोर्ड का मानना ​​है कि इंग्लैंड दौरा चुनौतियों से भरा होगा और इसके लिए एक मजबूत कप्तान की जरूरत होगी। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद बदलाव के कयास लगाए जा रहे थे। लेकिन चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद रोहित को बीसीसीआई का समर्थन मिला और उनकी टेस्ट कप्तानी बच गई।

दो खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका

रोहित के अलावा लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे करुण नायर की भी एंट्री हो सकती है। उनके अलावा रजत पाटीदार को भी इंग्लैंड दौरे पर मौका मिल सकता है। पिछले कुछ समय से भारत की टेस्ट टीम में मिडिल ऑर्डर की समस्या बनी हुई है। इसके लिए चयनकर्ता पाटीदार और नायर को नंबर 5 या 6 की पोजिशन के लिए विचार कर रहे हैं। इन दोनों को इंडिया ‘ए’ सीरीज में आजमाया जा सकता है।

‘1,000 साल तक राज किया…’ पाकिस्तानी संसद में भारत के खिलाफ जमकर उगला जा रहा जहर, हिंदू-मुसलमान के बीच टकराव की रची साजिश

बीसीसीआई इसके लिए सरफराज खान पर ज्यादा भरोसा नहीं दिखा रहा है। वहीं, तीसरे ओपनर के तौर पर साई सुदर्शन को भी चुने जाने पर विचार किया जा रहा है। दिलचस्प बात यह है कि श्रेयस अय्यर को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल किए जाने के बावजूद उन्हें शॉर्टलिस्ट नहीं किया गया है। उनके अलावा रवींद्र जडेजा के रिप्लेसमेंट माने जा रहे अक्षर पटेल का नाम भी अभी फाइनल नहीं हुआ है।

शाहिद अफरीदी के मुंह पर भारत सरकार का करारा तमाचा! पहलगाम हमले पर घटिया बयान के चलते लिया एक्शन