India News (इंडिया न्यूज), IPL 2024, Rohit Sharma, MI vs DC: दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर के मुकाबले में रोहित शर्मा ने एक बड़ा मुकाम हासिल किया है। रोहित ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ एक हजार रन पूरे कर लिए हैं। रोहित ने यह आकंड़ा पहली पारी के चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर एक रन लेकर हासिल किया।

मुंबई पॉवरप्ले में

दिल्ली ने टॉस जीतकर मुंबई को पहले बल्लेबाजी करने के लिए न्योता दिया। रोहित और ईशान किशन की सलामी जोड़ी ने पॉवरप्ले के निर्धारित 6 ओवरों में बिना किसी नुकसान के रन 75 बना चुकी है। खबर लिखे जाने तक रोहित शर्मा 23 गेंद पर 49 रन और किशन 13 गेंदों पर 20 रन बनाकर खेल रहे थें। दोनों के बीच 36 गेंदो पर 75 रनों की साझेदारी हो चुकी है।

Rohit से मिले Ganguly, मुंबई इंडियंस के कप्तान Hardik Pandya को लेकर बोली यह बात

एमआई बनाम डीसी: प्लेइंग इलेवन

मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, मोहम्मद नबी, रोमारियो शेफर्ड, पीयूष चावला, गेराल्ड कोएत्ज़ी, जसप्रीत बुमराह।

दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन): डेविड वार्नर, पृथ्वी शॉ, अभिषेक पोरेल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, ललित यादव, झाय रिचर्डसन, एनरिक नॉर्टजे, ईशांत शर्मा, खलील अहमद