Cricket World Cup 2023, IND vs NZ: इस समय भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच विश्व कप 2023 का पहला सेमीफाइनल मैच खेला जा रहा है। यह मैच रोहित शर्मा के घरेलू मैदान मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय टीम कप्तान रोहित शर्मा ने चार छक्के और चार चौके की मदद से 29 गेंदों पर 47 रनों का पारी खेली। इस दौरान रोहित शर्मा ने एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
जड़ा छक्कों का अर्द्धशतक
टीम इंडिया के कप्तान ने विश्व कप में छक्कों की हॉफ सेंचुरी जड़ दी है। रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में यह मुकाम हासिल किया। रोहित ने विश्व कप में छक्कों का अर्द्धशतक पूरा कर लिया है। रोहित शर्मा ने 27 मैचों की 27 पारियों में 51 छक्के जड़ दिए हैं।
क्रिस गेल ने लगाए थे 49 छक्के
हिटमैन ने इस दौरान यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इससे पहले वनडे विश्व कप में सबसे अधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम दर्ज था। गेल ने 35 मैचों की 34 पारियों में 49 छक्के लगाए थे। हालांकि, रोहित ने इससे कम पारियों में यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
अंतिम ग्यारह
भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जड़ेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज
कीवी टीम: डेवोन कॉनवे, रचिन रवींद्र, केन विलियमसन (कप्तान), डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, मिशेल सेंटनर, टिम साउदी, लॉकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट
यह भी पढें: Cricket World Cup 2023: भारत बनाम न्यूजीलैंड का सेमीफाइनल कल, यह स्टार फुटबालर भी रहेगा मौजूद