India News (इंडिया न्यूज), Rohit Sharma Son Photo: इन दिनों रोहित शर्मा सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं लेकिन इसकी वजह उनकी आईपीएल में परफॉरमेंस नहीं बल्कि कुछ और है। रोहित शर्मा नवंबर 2024 में दूसरी बार पिता बने थे। उनकी पत्नी रितिका सजदेह (रोहित शर्मा वाइफ) ने बेटे को जन्म दिया, जिसका नाम उन्होंने अहान शर्मा रखा। अब रोहित अपने परिवार के साथ नजर आ रहे हैं, खासकर उनके बेटे अहान शर्मा की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। रोहित के बेटे अहान की पहली तस्वीर सामने आने के बाद फैंस सोशल मीडिया के जरिए उस पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।
अहान की तस्वीर सामने आते ही फैंस सोशल मीडिया पर उस पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। कई फैंस ने कहा कि रोहित शर्मा का बेटा बिल्कुल उन्हीं की तरह हो गया है। वायरल हो रहे वीडियो में अहान को रितिका गोद में लिए हुए हैं, वहीं बेटी समायरा भी उनके साथ मौजूद हैं। एक फैन ने कहा कि रोहित शर्मा का बेटा बहुत क्यूट है, भगवान उसे बुरी नजर से बचाए। वहीं एक शख्स ने रिक्वेस्ट की कि रोहित अपने बेटे के साथ अलग से फोटो शेयर करें।
रोहित शर्मा का आईपीएल में संघर्ष जारी
भारत के टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान रोहित शर्मा पिछले काफी समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। आईपीएल 2025 में भी रन बनाने के लिए उनका संघर्ष जारी है। मौजूदा सीजन में खेले गए 5 मैचों में रोहित सिर्फ 56 रन ही बना पाए हैं, जिसमें उनका सर्वोच्च स्कोर 18 रन रहा है।
मुंबई इंडियंस ने अब तक 6 मैच खेलकर सिर्फ दो जीत दर्ज की हैं और हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई फिलहाल अंक तालिका में सातवें स्थान पर है। मुंबई इंडियंस का अगला मैच 17 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए मुंबई के लिए अगला मैच जीतना बेहद जरूरी है।