India News (इंडिया न्यूज), Rishabh Pant Accident saviour: उत्तराखंड के रुड़की में हुए सड़क हादसे के बाद क्रिकेटर ऋषभ पंत की मदद करने वाले रजत खुद जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रजत ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी। दोनों ने एक साथ जहर खा लिया था। हालांकि, रजत की गर्लफ्रेंड की मौत हो चुकी है, लेकिन रजत अभी भी जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। रजत की गर्लफ्रेंड की मौत के बाद उसकी मां ने रजत के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कराया है।
डॉक्टरों का कहना है कि रजत की हालत में सुधार हो रहा है, लेकिन उसकी गर्लफ्रेंड की मौत हो चुकी है। अस्पताल से ठीक होकर निकलने के बाद रजत को पुलिस जांच का सामना करना पड़ेगा।
रजत ने बचाई थी पंत की जान
भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत का दिसंबर 2022 में अपने घर जाते समय रुड़की के पास एक्सीडेंट हो गया था। उनकी कार डिवाइडर से टकराकर उछल गई और नीचे गिरने के बाद उसमें आग लग गई। पंत गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें ठीक से होश भी नहीं आ रहा था। ऐसे में रजत ने अपने दोस्त के साथ मिलकर पंत की जान बचाई। उन्होंने एंबुलेंस बुलाई और मदद मिलने के बाद ही पंत के पास से निकले। इस समय तक रजत को पता भी नहीं था कि वह भारतीय क्रिकेटर की मदद कर रहा है। बाद में पंत ने रजत को स्कूटी गिफ्ट कर उसका शुक्रिया अदा किया।
पीएम मोदी का भारतीय समुदाय ने किया ऐसा स्वागत, देखता रह गया पूरा अमेरिका, Trump की खुली रह गई आंखे
रजत आत्महत्या करने को क्यों मजबूर हुआ?
रजत और उसकी प्रेमिका अलग-अलग जाति के थे। ऐसे में उनके परिवार वालों को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। दोनों की शादी अलग-अलग जगहों पर तय हुई थी। इसके बाद दोनों जमीन पर पड़े मिले। अस्पताल जाने पर पता चला कि दोनों ने जहर खा लिया है। लड़की को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, लेकिन रजत की हालत में सुधार है और डॉक्टरों ने उम्मीद जताई है कि वह ठीक हो सकता है। कयास लगाए जा रहे हैं कि घरवालों के शादी के लिए राजी न होने पर रजत ने अपनी प्रेमिका के साथ जहर खा लिया।
‘मैं आग में जलकर मरा था’, 5 साल के बच्चे ने मां को सुनाई अपने पुनर्जन्म की दिल दहलाने वाली दास्तां